Lucknow News : माल थाने के इंस्पेक्टर नवाब अहमद का बढ़ा मान, उत्कृष्ट सेवा पदक से हुए सम्मानित

Lucknow News : माल थाने के इंस्पेक्टर नवाब अहमद का बढ़ा मान, उत्कृष्ट सेवा पदक से हुए सम्मानित

माल/लखनऊ, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस2026 के अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए माल थाना प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली की ओर से सेवा अभिलेख के आधार पर अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची जारी की गई है। इसी सूची में माल थाना प्रभारी नवाब अहमद का नाम भी शामिल है।

अपराध नियंत्रण और कानूनव्यवस्था में अहम भूमिका

माल थाना क्षेत्र में तैनाती के दौरान निरीक्षक नवाब अहमद ने कानूनव्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्य किया। इसके साथ ही पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, पुलिस कार्रवाई में तत्परता और आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

जिम्मेदार कार्यशैली को मिला सम्मान

पुलिस विभाग में सेवा अभिलेख के आधार पर दिए जाने वाले पदक को महत्वपूर्ण सम्मान माना जाता है। नवाब अहमद की कार्यशैली, कर्तव्य के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारियों के निर्वहन को देखते हुए उन्हें उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान उनके साथियों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।

पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों ने दी बधाई

नवाब अहमद को उत्कृष्ट सेवा पदक मिलने की जानकारी से माल थाना और पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। साथी पुलिसकर्मियों तथा क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ क्षेत्र की कानूनव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में योगदान देते रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *