संपूर्ण समाधान दिवस की तारीख में हुआ बदलाव : शासन ने जारी किया पत्र

संपूर्ण समाधान दिवस की तारीख में हुआ बदलाव : शासन ने जारी किया पत्र

लखनऊ,अमृत विचार : उत्तर प्रदेश सरकार ने संपूर्ण समाधान दिवस को लेकर एक अहम बदलाव किया है। यह बदलाव अगस्त माह के तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ की तारीख को लेकर है। अगस्त महीने में कल यानी सोमवार को इस दिवस का आयोजन होगा। शासन की तरफ से इसके लिए एक पत्र भी जारी किया गया है।

शासन की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व होने के कारण समाधान दिवस का आयोजन संभव नहीं हो सका था। ऐसे में जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए इस बार यह दिवस  17 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा।

राजस्व अनुभाग4 की सचिव सुधा वर्मा की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश की सभी तहसीलों में यह व्यवस्था लागू होगी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सोमवार को होने वाला यह विशेष संपूर्ण समाधान दिवस पूर्वाहन 11:30 बजे के बाद शुरू होगा।

शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि प्रदेश की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है। जिसमें अधिकारी सुबह 10 बजे से जनता की समस्यायें सुनते और उसे निस्तारित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *