Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

कम बजट की ‘थाई किझावी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 12वें दिन भी जारी कमाई की रफ्तार

कम बजट की ‘थाई किझावी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 12वें दिन भी जारी कमाई की रफ्तार

Thai Kizhavi Box Office Collection: तमिल सिनेमा में इन दिनों एक छोटी फिल्म बड़े कमाल करती नजर आ रही है। राधिका सरथकुमार की लीड रोल वाली फिल्म ‘थाई किझावी’ ने उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। कम बजट और बिना किसी बड़े मेल सुपरस्टार के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और दूसरे हफ्ते में भी इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।

फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यही वजह है कि यह सिनेमाघरों में मौजूद कई बड़ी फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दे रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म की कहानी और प्रस्तुति दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है कि वीकडेज़ में भी इसका कलेक्शन मजबूत बना हुआ है।

‘थाई किझावी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘थाई किझावी’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को करीब 1.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल 12 दिनों का नेट कलेक्शन 39.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 45.36 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

फिल्म ने 27 फरवरी को सिनेमाघरों में 2.65 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। पहले शनिवार को इसने करीब 5 करोड़ रुपये और रविवार को 6.15 करोड़ रुपये की कमाई की। दिलचस्प बात यह है कि इसके बाद आने वाले वीकडेज में भी फिल्म का कलेक्शन 1.7 करोड़ रुपये से नीचे नहीं गया, जो इसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

फिल्म के स्टारकास्ट

फिल्म का निर्देशन शिवकुमार मुरुगेसन ने किया है, जिन्होंने इस फिल्म के जरिए बतौर निर्देशक डेब्यू भी किया है। थाई किझावी को और सुधन सुंदरम ने पैशन स्टूडियोज और शिवकार्तिकेयन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें बेटे अपनी पैरालाइज्ड मां की मौत के बाद विरासत में मिलने वाले पैसे की उम्मीद करते हैं। लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि मां के पास एक छुपा हुआ कीमती खजाना है, तो हालात बदल जाते हैं और वे उसे जिंदा रखने की कोशिश करने लगते हैं। यही ट्विस्ट इस कहानी को एक मजेदार डार्क बना देता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply