घाघरा के बाढ़ के पानी में बुजुर्ग डूबे, भैंस की पूंछ पकड़कर पार कर रहे थे नाला; गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी

घाघरा के बाढ़ के पानी में बुजुर्ग डूबे, भैंस की पूंछ पकड़कर पार कर रहे थे नाला; गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी

बहराइच: घाघरा नदी के बढ़े हुए पानी के बीच बहराइच के जरवल रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। धनराजपुर गांव में बाढ़ के पानी में एक बुजुर्ग डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू कराई गई।

लापता बुजुर्ग की पहचान धनीराम यादव , पुत्र भरोसे, निवासी बाबा कुटी, धनराजपुर ग्राम पंचायत के रूप में हुई है। फिलहाल नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है।

भैंस के सहारे नाला पार कर रहे थे बुजुर्ग

जानकारी के मुताबिक, धनीराम यादव रोज की तरह अपनी भैंस लेकर बांध के किनारे स्थित रेता में चराने जा रहे थे। रास्ते में बाढ़ का पानी भरा हुआ था।

बताया गया कि वह भैंस के सहारे घाघरा नदी के नाले को पार करने की कोशिश कर रहे थे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान अचानक भैंस ने नदी में डुबकी लगाई और तैरने लगी।

पूंछ से हाथ छूटा और गहरे पानी में डूब गए

भैंस के अचानक तैरने से धनीराम यादव की उसकी पूंछ से पकड़ छूट गई। इसके बाद वह घाघरा नदी के गहरे पानी में डूब गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

सूचना मिलते ही थाना जरवल रोड की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।

बुजुर्ग की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है और नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल धनीराम यादव का पता नहीं चल सका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *