Earring Designs For Festive Season: झुमकों के बिना एथनिक लुक है अधूरा, फेस्टिवल के लिए यहां देखें डिजाइन

Earring Designs For Festive Season: झुमकों के बिना एथनिक लुक है अधूरा, फेस्टिवल के लिए यहां देखें डिजाइन

अपने एथनिक लुक को अगर एस्थेटिक बनाने के साथ ही एंटीक टच देना है तो सारा तेंदुलकर से आइडिया लें. उन्होंने कुंदन के बीड्स ड्रॉप ईयररिंग कैरी किए हैं, जिसमें चेन भी दी गई है. आप भी अपने आउटफिट से मैच करते हुए ऐसे ईयररिंग ले सकती हैं.

पोल्की झुमके हर तरह के एथनिक आउटफिट पर परफेक्ट लगते हैं, लेकिन इस बार गुंबद शेप की बजाय आप टेंपल टॉप शेप के पोल्की झुमके कैरी करें. शरवरी वाघ के इन इयररिंग डिजाइन से आइडिया लिया जा सकता है, जिसमें गोल्डन डिटेलिंग के साथ ही बीड्स ड्रॉप भी दी गई हैं.

आमना शरीफ की तरह ईयररिंग भी आपके एथनिक लुक को चार चांद लगा देंगे. उन्होंने कुंदन के ट्रिपल लेयर ईयररिंग कैरी किए हैं, जिसमें पर्ल के बंच दिए गए हैं. ये गुट्टापुसालु सेट से इंस्पायर ईयररिंग हैं जो सूट से लेकर लहंगा और साड़ी तक पर खूब जंचेंगे.

रकुल प्रीत सिंह ने अपना सूट लुक चांद बालियों के साथ पूरा किया है, लेकिन उन्होंने बहुत हैवी चांद बालियां नहीं कैरी की हैं. स्टड में चांद और स्टार का डिजाइन है जबकि इसके हूप की शुरुआत पिकॉक से हुई है और डबल हूप में ड्रॉप पर्ल इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं.

अपने एथनिक लुक के साथ आप बहुत हैवी झुमके या ड्रॉप ईयररिंग नहीं कैरी करना चाहती हैं तो स्टड सबसे बेस्ट रहते हैं. आप रकुल प्रीत सिंह के इन स्टड से आइडिया ले सकती हैं. खासकर अगर चोकर कैरी कर रही हैं तो स्टड इसको बैलेंस करने के लिए परफेक्ट रहते हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *