Vietnam Boat Accident: फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय की मौत

Vietnam Boat Accident: फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय की मौत
Vietnam Boat Accident: फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय की मौत

वियतनाम। वियतनाम के दक्षिणी हिस्से में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक तेज रफ्तार स्पीडबोट समुद्र में अचानक पलट गई। स्थानीय मीडिया और समाचार एजेंसियों के अनुसार, इस दुखद हादसे में भारतीयों समेत कम से कम 15 लोगों के मारे जाने की गंभीर आशंका है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने युद्धस्तर पर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

तट से महज 400 मीटर दूर पलटी स्पीडबोट

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब नाव ‘होन मे रुत द्वीप’ से ‘आन थोई पोर्ट’ की तरफ जा रही थी। किनारे से महज 400 मीटर की दूरी पर अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह समुद्र में पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त समुद्र में लहरें काफी तेज थीं और मौसम खराब था। वियतनामी अधिकारियों के मुताबिक, स्पीडबोट पर कुल 36 लोग सवार थे, जिसमें 32 भारतीय पर्यटक और 4 क्रू मेंबर्स शामिल थे।

भारतीय दूतावास अलर्ट, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास ने इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि की है। दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि वे स्थानीय अधिकारियों और रेस्क्यू टीम के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि प्रभावितों को तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गयी।

भारतीय दूतावास ने कहा कि तलाश और बचाव अभियान जारी है तथा उसने इस घटना के सिलसिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किये हैं। दूतावास ने कहा कि स्थानीय अधिकारी घटना की पूरी जानकारी का पता लगा रहे हैं। दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”एक दुखद घटना में, वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गयी।” उसने कहा कि जानकारी और मदद मुहैया कराने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास और हनोई स्थित भारतीय दूतावास में नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं। 

फु क्वोक द्वीप पर बढ़ रहे थे भारतीय पर्यटक

गौरतलब है कि फु क्वोक वियतनाम का सबसे बड़ा और बेहद खूबसूरत द्वीप है, जो हाल के वर्षों में भारतीय पर्यटकों के बीच एक बेहद लोकप्रिय हॉलिडे डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। फिलहाल स्थानीय गोताखोर और तटीय सुरक्षा बल लापता लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। मृतकों की सही संख्या और उनके नामों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *