Digestive Tea Recipe: सोहा अली खान की बताई ये चाय पिएं, डाइजेशन रहेगा दुरुस्त, इम्यूनिटी भी बढ़ेगी

Digestive Tea Recipe: सोहा अली खान की बताई ये चाय पिएं, डाइजेशन रहेगा दुरुस्त, इम्यूनिटी भी बढ़ेगी

सोहा अली खान ने डाइजेस्टिव टी यानी पाचन में मदद करने वाली चाय की जो रेसिपी बताई है वो इसे रात के खाने के बाद पीती हैं. उनका कहना है कि यह हर शाम को मेरी एक छोटी सी आदत बन गई है. इस चाय में ज्यादातर ऐसे इनग्रेडिएंट्स हैं जो हर भारतीय रसोई और किचन गार्डन में आसानी से मिल जाते हैं. इसमें तुलसी भी है जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद करती है.

डाइजेशन अगर सही हो तो आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहता है, क्योंकि खान सही से पचता है तो पोषक तत्व भी शरीर में अच्छे से ऑब्जर्व होते हैं. सेहतमंद बने रहने के लिए यही सबसे जरूरी चीज होती है और अगर डाइजेशन सही हो तो पेट दर्द, लूज मोशन, कब्ज जैसी दिक्कतों से भी बचाव होता है. चलिए जान लेते हैं डाइजेस्टिव टी की रेसिपी.

डाइजेस्टिव टी बनाने के इनग्रेडिएंट्स

1 छोटा दालचीनी का टुकड़ा लगभग 12 इंच
1 छोटा टुकड़ा फ्रेश अदरक
1/4 छोटी चम्मच सौंफ
तुलसी की 23 पत्तियां
1 कप पानी

कैसे बनाएं ये डाइजेस्टिव टी

सबसे पहले पानी को पैन में डालें और फिर इसमें दालचीनी सौंफ और तुलसी की पत्तियां डाल दें. अदरक को हल्का क्रश कर लें और इसे भी पानी में डालें. अब एक उबाल आने दें और गैस को धीमा कर दें. इसे 5 से 7 मिनट तक पकाएं. बस आपकी चाय बनकर रेडी है जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करेगी.

फायदा और सावधानी

सोहा अली खान ने इस चाय की रेसिपी के साथ ही ये भी बताया, “मैं इसे भारी खाने के बाद पाचन में मदद करने और ब्लोटिंग को कम करने के लिए पीती हूं. ध्यान दें, यह सबके लिए नहीं है. खासकर अगर आप प्रेग्नेंट हैं, ब्लड थिनर ले रही हैं, रिफ्लक्स की समस्या है, या डायबिटीज की दवा ले रही हैं. अगर हेल्थ को लेकर किसी तरह का डाउट हो, तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें.

View this post on Instagram

A post shared by Soha

बारिश में और भी फायदेमंद

मानसून में हमारा डाइजेशन थोड़ा स्लो हो जाता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी के साथ इस मौसम में वायरल समस्याएं भी काफी होने लगती हैं. ये नेचुरल चाय आपके पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करने के साथ ही बारबार गर्म, ठंडे और उमस भरे मौसम से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम जैसे खांसी, जुकाम, सिरदर्द से भी राहत दिलाने में हेल्पफुल रहती है, क्योंकि हमारी दादीनानी भी पुराने जमाने से इस नुस्खे को आजमाती आ रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *