Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें, काटने पर अंदर से निकलेगा सुर्ख लाल, खरीदते वक्त इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

मीठे तरबूज की पहचान
Image Source : FREEPIK

Tarbooj Buying Tips: गर्मियों के लिए तरबूज बेस्ट फल है। बाजार में इन दिनों तरबूज मिलने लगे हैं, लेकिन कई बार इस सीजन में मिलने वाले तरबूज स्वाद में फीके निकल आते हैं। बाहर से तरबूज बड़ा और पका हुआ लगता है लेकिन अंदर से सफेद और फीका निकल आता है। अब 2-3 किलो का पूरा फल खराब निकल आए तो दुख भी होता है। इसलिए मीठा तरबूज खरीदने के लिए कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करें। इससे आप घर मीठा तरबूज खरीदकर लाएंगे जो काटने पर अंदर से एकदम लाल निकलेगा। मीठा तरबूज खरीदने के लिए आप इन बातों पर जरूर गौर करें।

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

डंठल चेक करें- तरबूज खरीदने से पहले उसका डंठल जरूर चेक कर लें। अगर तरबूज के डंठल वाली जगह पर पीला रंग जैसा दिखाई दे रहा है तो समझ लें कि तरबूज पूरी तरह पक गया है और उसके बाद ही तरबूज को तोड़ा गया है। ऐसे तरबूज रसीली, ज्यादा मीठे और अंदर से लाल निकलते हैं। ये तरबूज के पकने की निशानी है।

रंग देखकर पता करें- तरबूज हरे रंग का होता है लेकिन जब वो अच्छी तरह से पका होता है तो तरबूज पर पीले रंग के पैच जैसे आने लगते हैं। ऐसा तरबूज ज्यादा हरे तरबूज से मीठा निकलता है। जब तरबूज खरीदने जाएं तो चेक कर लें कि हल्का पीला और हरा तरबूज ही है या नहीं।

बजाकर चेक करें- आपने नोटिस किया होगा कि तरबूज को दुकानदार बजाकर देखते हैं। आप भी इस ट्रिक को अपना सकते हैं। तरबूज को एक हाथ में लें और दूसरे हाथ से उसे बजाकर देखें। अगर खोखले जैसी आवाज आ रही है तो तरबूज मीठा, ज्यादा पानी वाला और ताजा है।

खुशबू से पता करें- तरबूज को हाथ में लेकर सूंघकर भी चेक करें। अगर मीठा तरबूज होगा तो अच्छी खुशबू आएगी। अगर ऐसे पता नहीं चल रहा है तो आप हल्की पीली धारियों वाला तरबूज खरीदें। ऐसे तरबूज ज्यादा मीठे निकलते हैं। एकदम हरा तरबूज खरीदने से बचना चाहिए। 

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply