
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक राशन कोटेदारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बड़ा उपहार देंगे। सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। अब राशन कोटेदारों को प्रति कुंतल ₹90 के स्थान पर ₹125 लाभांश मिलेगा। इसके साथ ही राशन कोटेदारों के लिए सरकार ने वार्षिक लाभांश का बजट भी बढ़ाया है।
CM योगी करेंगे नई व्यवस्था का शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अगस्त को सुबह 9:30 बजे सिंगल स्टेज डोरस्टेप डिलीवरी के तहत ईपॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। नई व्यवस्था के जरिए राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
ईपॉस आधारित फीडबैक प्रणाली से उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न की डिलीवरी और वितरण व्यवस्था से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सरकार का मानना है कि इससे आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी बेहतर होगी और राशन वितरण में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।