Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

IPL 2026 Schedule: BCCI ने किया पहले 20 मैचों के लिए शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब और कहां किन टीमों के बीच होंगे मुकाबले

 

IPL 2026 Schedule: भारत (Team India) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की ट्रॉफी जीत ली है और सभी खिलाड़ी अपने घर पहुंच चुके हैं, भारतीय टीम के खिलाड़ी अब आईपीएल 2026 (IPL 2026) की तैयारी में लगने वाले हैं, इससे पहले बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के लिए अपने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने अभी तक सिर्फ शुरुआती 16 दिनों के लिए आईपीएल शेड्यूल का ऐलान किया है.

बीसीसीआई ने सिर्फ 16 दिनों के लिए ही शेड्यूल का ऐलान किया है, इसके पीछे की वजह उन दिनों में पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसी को ध्यान में रखकर बीसीसीआई ने सिर्फ शुरुआती 16 दिनों के लिए शेड्यूल का ऐलान किया है.

इन 2 टीमों के बीच होगा IPL 2026 का पहला मैच

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का पहला मैच आईपीएल 2025 (IPL 2025) की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Chanllengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunriseres Hyderabad) के बीच खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान जहां रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथो में होगी, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में रहने वाली है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मैच आरसीबी की मेजबानी में एम चिन्नास्वामी में खेला जाना है. वहीं आईपीएल 2026 के बाकि का शेड्यूल जल्द ही बीसीसीआई ऐलान करने वाली है.

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply