Lucknow News: ईरिक्शा में बैंककर्मी महिला का मंगलसूत्र उड़ाया, चार महिलाओं और एक लड़की पर टप्पेबाजी का आरोप

Lucknow News: ईरिक्शा में बैंककर्मी महिला का मंगलसूत्र उड़ाया, चार महिलाओं और एक लड़की पर टप्पेबाजी का आरोप
Lucknow News: ईरिक्शा में बैंककर्मी महिला का मंगलसूत्र उड़ाया, चार महिलाओं और एक लड़की पर टप्पेबाजी का आरोप

लखनऊ, अमृत विचार : ऑटो व ईरिक्शा में महिलाओं से वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। टेढ़ी पुलिया से जगरानी अस्पताल के बीच ईरिक्शा पर सवार महिला बैंककर्मी का मंगलसूत्र लड़की और चार महिलाओं के गिरोह ने पार कर दिया। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जानकीपुरम के जानकी गार्डेन निवासी बैंककर्मी प्रियंका राय ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे टेढ़ी पुलिया से ईरिक्शा पर बैठकर जगरानी अस्पताल की ओर जा रही थी। इसी दौरान ईरिक्शे में चार महिलाएं और उनकी बेटी भी आकर बैठ गयी। रास्ते में महिलाएं बारबार पैर दबाने लगी। कभी हाथ घुमाने लगी। प्रियंका ने टोका तो बहस करने लगी।

महिलाओं की हरकतों से परेशान होकर प्रियंका ने कल्याणपुर के पास ईरिक्शा रूकवाया और उतर गयी। दूसरे वाहन पर सवार होकर वह बैंक पहुंची। वहां पहुंचकर प्रियंका ने ध्यान दिया कि उनका सोने का मंगलसूत्र गायब है। दोपहर में पीड़िता ने गुडंबा थाने पहुंचकर शिकायत की। आरोप लगाया कि सवारी बनकर बैठे टप्पेबाज गिरोह ने ही मंगलसूत्र पार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *