Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

Shiv Nadar Quotes in Hindi: चमक जाएगी किस्मत, अगर आपने मान ली शिव नादर की ये बातें

चमक जाएगी किस्मत, अगर आपने मान ली शिव नादर की ये बातें

Image Source : SHIV NADAR FOUNDATION

शिव नादर भारत के एक दिग्गज उद्योगपति और देश की सबसे बड़ी IT कंपनियों में से एक, HCL (Hindustan Computers Limited) के संस्थापक हैं। उन्हें भारतीय IT क्षेत्र का पितामह भी कहा जाता है। 1976 में, शिव नादर ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर एक गैरेज में HCL की नींव रखी थी। उस समय भारत में कंप्यूटर तकनीक शुरुआती दौर में थी। आज HCL टेक्नोलॉजी दुनिया की बड़ी IT कंपनियों में से एक है। आईटी जगत में उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण के कारण उन्हें उनके दोस्त और सहकर्मी प्यार से ‘मैगस’ कहते हैं। उन्होंने हार्डवेयर बनाने से लेकर सॉफ्टवेयर सेवाओं तक कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। शिव नादर सफल बिजनेसमैन होने के साथ साथ करोड़ों युवाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं। उनके विचार युवावों को प्रेरित करते हैं। ऐसे में आज हम यहां शिव नादर के प्रेरक, अनमोल विचार लेकर आए हैं। यहां पढ़ें उनके मोटिवेशनल कोट्स। 

Shiv Nadar Motivational Inspirational Quotes in Hindi 

  • यदि आपके पास उत्कृष्ट लोग हैं, तो आपको उनके हाथ मे पावर देनी होगी।
  • प्रतिस्पर्धी बाजार में सक्रिय किसी भी कंपनी के अस्तित्व के लिए अनुकूलनशीलता और निरंतर नवाचार महत्वपूर्ण हैं।
  • लक्ष्य बनाने के लिए सपने देखे। बिना सपने के लक्ष्य नही होगा और बिना लक्ष्य के सफलता नही पाई जा सकती।
  • जब किसी चीज के सपने देखते हो तो उसमें असफल होने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
  • दुनिया मे बहुत सारे अवसर है। इसलिए डरना नहीं चाहिए।
  • अगर आप सपनो को पाने के लिए धैर्य रखते हो तो उसे पाने का आत्मविश्वास बढ़ जाता हैं।
  • व्यक्तिगत और सामाजिक बदलाव के लिए शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार हैं।
  • किसी भी संस्था के तरक्की का प्रमुख कारण उसके पुराने छात्र हैं। हम अपने छात्रों को वैश्विक अनुभव प्रदान करने पर ध्यान देते हैं।
hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply