Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

मां के निधन पर टूटीं टिस्का चोपड़ा, शेयर किया भावुक नोट, बोलीं- मुश्किल वक्त के लिए था ये फलसफा

मां के निधन पर टूटीं टिस्का चोपड़ा, शेयर किया भावुक नोट, बोलीं- मुश्किल वक्त के लिए था ये फलसफा

Tisca Chopra Mother Pammi Arora Death: बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा इन दिनों गहरे दुख से गुजर रही हैं। उनकी मां पम्मी अरोड़ा का 7 मार्च को कैंसर के कारण निधन हो गया। मां के निधन के बाद टिस्का ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें याद किया और उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को फैंस के साथ साझा किया। एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं और बताया कि उनकी मां का जीवन के प्रति नजरिया कितना सकारात्मक और प्रेरणादायक था।

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में टिस्का चोपड़ा ने लिखा कि 7 मार्च को उन्होंने अपनी मां पम्मी अरोड़ा को अलविदा कहा। उन्होंने बताया कि जो भी पम्मी अरोड़ा को जानता था, वह उनसे बेहद प्यार करता था। टिस्का के अनुसार उनकी मां का स्वभाव बहुत हल्का-फुल्का और खुशमिजाज था। किसी भी मुश्किल स्थिति में वह हमेशा एक खास फलसफा दोहराती थीं कि मिट्टी पाओ। इसका मतलब था कि परेशानियों पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय उन्हें भूलकर आगे बढ़ जाना चाहिए।

मजाक-मस्ती से भर देती थीं माहौल

टिस्का चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी मां की मुस्कान बादलों के बीच से झांकते चांद जैसी थी। वह कभी भी किसी बात को दिल पर ज्यादा देर तक नहीं रखती थीं। पम्मी अरोड़ा हमेशा माहौल को हल्का और खुशहाल बनाए रखने में विश्वास करती थीं। वह लोगों को जज करने के बजाय उनके साथ हंसी-मजाक करना ज्यादा पसंद करती थीं। टिस्का ने बताया कि उनकी मां के लिए जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज दयालुता थी और यही गुण उन्होंने अपनी बेटी को भी सिखाया।

 

View this post on Instagram

 

मां से मिला सबसे बड़ा सबक

एक्ट्रेस ने लिखा कि उनकी मां ने उन्हें जीवन का एक बेहद खास और उपयोगी सबक दिया था। पम्मी अरोड़ा हमेशा कहती थीं कि तुम्हारी जेब में पहले से ही एक ‘ना’ मौजूद है, अब बाहर जाओ और एक हां हासिल करो। टिस्का के मुताबिक यह सोच उन्हें हमेशा आगे बढ़ने और नए अवसरों को अपनाने की प्रेरणा देती रही। उन्होंने यह भी बताया कि अपनी मां से उन्हें एक और अनमोल चीज विरासत में मिली कि वह था उनका कलात्मक स्वभाव।

टिस्का चोपड़ा का करियर

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी कलाकार हैं। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ लेखन और निर्देशन में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्हें खास पहचान तारे जमीन पर में माया अवस्थी के किरदार से मिली थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर नामांकन भी मिला था। इसके अलावा वह ‘चटनी’ और ‘रूबरू’ जैसी चर्चित लघु का निर्माण भी कर चुकी हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply