लखनऊ में गोल्ड मेडलिस्ट अस्मिता डे का नवाबी स्वागत, सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ में गोल्ड मेडलिस्ट अस्मिता डे का नवाबी स्वागत, सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ, अमृत विचार। स्कॉटलैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए जूडो स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की खिलाड़ी अस्मिता डे का लखनऊ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उनकी शानदार अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मानित किया और प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

अस्मिता डे ने राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो स्पर्धा में भारत के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर देश और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से उत्तर प्रदेश पुलिस के साथसाथ प्रदेश के खेल जगत में भी उत्साह का माहौल है।

लखनऊ पहुंचकर जूडो कैंप का किया दौरा

लखनऊ पहुंचने के बाद अस्मिता डे ने यूपी जूडो एसोसिएशन के सचिव मुनव्वर अंजार से विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रहे जूडो कैंप का दौरा किया और खिलाड़ियों की प्रशिक्षण गतिविधियों व तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कैंप में खिलाड़ियों के अभ्यास और प्रशिक्षण व्यवस्था को करीब से देखा। उनकी अंतरराष्ट्रीय सफलता से युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है।

युवा खिलाड़ियों के लिए बनीं प्रेरणा

अस्मिता डे की उपलब्धि को उत्तर प्रदेश के खेल और पुलिस विभाग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रमंडल स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्हें प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत के तौर पर देखा जा रहा है। उनकी इस कामयाबी से उत्तर प्रदेश पुलिस बल और प्रदेश के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने से उनके योगदान और उपलब्धि को और प्रोत्साहन मिला है।

ये भी पढ़े : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *