सावन के तीसरे सोमवार पर औरैया में कड़ा पहरा! देवकली मंदिर से कांवड़ मार्ग तक पुलिस अलर्ट

सावन के तीसरे सोमवार पर औरैया में कड़ा पहरा! देवकली मंदिर से कांवड़ मार्ग तक पुलिस अलर्ट

औरैया। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को लेकर औरैया पुलिस पूरी तरह सतर्क है। रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने देवकली मंदिर पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

एसपी ने मंदिर परिसर के साथसाथ आसपास के प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी भी ली।

भीड़ बढ़ी तो कैसे संभालेंगे हालात? पुलिस को दिए निर्देश

सोमवार को मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए एसपी ने भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शनपूजन में किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित न होने पाए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वाहनों के आवागमन और पार्किंग व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।

कांवड़ मार्गों पर तैनात रहेगा पर्याप्त पुलिस बल

एसपी ने कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के साथ ही पुलिसकर्मियों को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है।

पुलिस प्रशासन का फोकस श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथसाथ कांवड़ यात्रा और आम यातायात को सुचारु बनाए रखने पर है।

शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता

एसपी अभिषेक भारती ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को मंदिरों में दर्शन और पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।

उन्होंने अधिकारियों को कानूनव्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारु रखने और किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि सुगम यातायात और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *