Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

कच्चा आम खाने से क्या क्या फायदे होते हैं? लाभ जान आज से शुरू कर देंगे खाना

कच्चा आम खाने से क्या क्या फायदे होते हैं?
Image Source : FREEPIK

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही मार्केट में कच्चे आम मिलने शुरू हो गए हैं। स्वाद में खट्टा और चटपटा कच्चा आम का इस्तेमाल चटनी बनाने से लेकर अचार तक के लिए किया जाता है। कच्चे आम में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। खट्टे और चटपटे स्वाद से भरपूर कच्चा आम सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। लेकिन कई लोगों का मानते हैं कि गर्मियों में इसका सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा नहीं है, अगर कच्चे आम का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो ये स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कच्चा आम खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं। 

1. लू और डिहाइड्रेशन से बचाए
कच्चा आम शरीर में पानी की कमी को पूरा करने और चिलचिलाती धूप से बचाने में बहुत मददगार है। कच्चे आम का पन्ना पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और ‘लू’ लगने का खतरा कम हो जाता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखता है।

2. पाचन तंत्र के लिए रामबाण
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, तो कच्चा आम आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सुचारू बनाते हैं, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह पित्त के स्राव को बढ़ाता है, जिससे भोजन आसानी से पचता है।

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता 
कच्चा आम विटामिन C का एक बेहतरीन सोर्स है। यह आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, जिससे आप मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बचे रहते हैं। इसमें विटामिन A भी होता है जो आंखों और त्वचा के लिए अच्छा है।

4. वजन घटाने में सहायक
पके हुए आम की तुलना में कच्चे आम में शुगर की मात्रा बहुत कम होती है और कैलोरी भी कम होती है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

5. लिवर और दांतों की सेहत
यह लिवर को साफ करने में मदद करता है और लिवर से जुड़ी बीमारियों को दूर रखता है। इसे चबाकर खाने से मसूड़ों से खून आना और सांसों की दुर्गंध जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।

इस बात रखें ध्यान
कच्चे आम का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। बहुत अधिक मात्रा में खट्टा आम खाने से गले में खराश या पेट में दर्द हो सकता है। इसे अक्सर थोड़े से नमक या गुड़ के साथ खाना सबसे अच्छा माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply