Suryakumar Yadav and Axar Patel: टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हो चुका है और भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने पूरे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। टीम पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही मैच में हारी थी सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग XI से अक्षर पटेल बाहर थे।
कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से अक्षर पटेल को बाहर किया गया था तो वो काफी गुस्सा हो गए थे। जिसके लिए बाद में सूर्या ने उनसे माफी भी मांगी थी। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
अक्षर पटेल गुस्सा थे: Suryakumar Yadav
गेंद और बल्ले दोनों से अक्षर मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया है कि प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप होने की वजह से अक्षर पटेल काफी गुस्सा हो गए थे। सूर्यकुमार यादव के अनुसार उन्होंने अक्षर पटेल से माफी भी मांगी थी। सूर्या ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा,
‘वह बहुत गुस्से में था और उसे होना भी चाहिए था। वह एक अनुभवी खिलाड़ी है, वह एक फ्रेंचाइजी को लीड करता है। उसे गुस्सा होना चाहिए। मैंने माफी मांगी। मैंने उससे कहा कि मुझसे गलती हुई है और मुझे खेद है, लेकिन यह टीम के लिए लिया गया फैसला था।’
अक्षर पटेल से बात करना काफी मुश्किल था: सूर्या
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के अनुसार अक्षर पटेल से इस बारे में बात करना काफी मुश्किल था। उन्होंने बताया- इस बारे में बातचीत काफी मुश्किल थी। उन्होंने इसे हल्के में लिया और अगले दिन हमने इस पर बात की। अक्षर पटेल की जगह उस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया था। सुंदर ने सिर्फ दो ओवर बॉलिंग की और 17 रन दिए।
सूर्या (Suryakumar Yadav) ने कहा, “साउथ अफ्रीका का मैच हमारी आंखें खोलने वाला था। मुझे इस टीम पर कभी कोई शक नहीं था, लेकिन इसने हमारे कुर्सी की पेटी बांध ली। उसके बाद वापस आने का कोई ऑप्शन नहीं था। हमारे लिए जिम्बाब्वे का मैच प्री क्वार्टर फाइनल, वेस्टइंडीज का क्वार्टर फाइनल और फिर सेमीफाइनल और फाइनल। हमें हर मैच नॉकआउट की तरह खेलना था।”
भारत ने रचा इतिहास
बता दें कि 8 मार्च 2026 को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप का रिकॉर्ड तीसरा खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया इस जीत के साथ ही अपने घर पर टी20 विश्व कप का पहला खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई और लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई। वो एकमात्र ऐसी टीम बन गई, जिसमें (2007,20024,2026) में तीन बार ये ट्रॉफी अपने नाम की।



