Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

40 की उम्र में भी दिखेंगी जवां! झुर्रियां और ढीली स्किन के लिए मेकअप से पहले करें ये 1 काम

40 की उम्र में भी दिखेंगी जवां! झुर्रियां और ढीली स्किन के लिए मेकअप से पहले करें ये 1 काम

Anti Aging Skin Care: गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है और तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर हमारी त्वचा पर दिखने लगा है। चिलचिलाती धूप और उमस के कारण चेहरा न केवल काला पड़ने लगता है बल्कि पसीने और तेल की वजह से अपनी प्राकृतिक चमक भी खो देता है। अगर आप भी 40 की उम्र के बाद झुर्रियों और ढीली त्वचा से परेशान हैं और सेलेब्रिटी जैसा ग्लास स्किन ग्लो चाहते हैं तो आइस वॉटर फेशियल आपके लिए जादुई साबित हो सकता है।

क्या है सेलेब्रिटीज का ब्यूटी सीक्रेट

आपने अक्सर आलिया भट्ट या कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों को यह कहते सुना होगा कि वे अपने दिन की शुरुआत ठंडे पानी से करती हैं। वे अपने चेहरे को सुबह उठने के बाद या मेकअप से पहले बर्फ से भरे एक बोल में कुछ सेकंड के लिए डुबोती हैं। इस प्रक्रिया को कहा जाता है। आज के समय में यह ग्लोइंग स्किन पाने का सबसे लोकप्रिय और सरल घरेलू तरीका बन चुका है।

आइस वॉटर फेशियल के फायदे

चेहरे का निखार बरकरार रखने के लिए रोजाना आइस वॉटर फेशियल किया जा सकता है। जिससे स्किन पर ग्लो आता है और चेहरा चमकदार दिखने लगता है। इससे स्किन को कई फायदे मिलते हैं।

झुर्रियों और ढीली स्किन का इलाज

ठंडा पानी त्वचा के पोर्स को सिकोड़ने में मदद करता है जिससे होती है। 40 की उम्र के बाद यह एंटी-एजिंग का बेहतरीन काम करता है।

एंटी एजिंग स्किन केयर टिप्स (सौ. एआई)

इंस्टेंट ग्लो

चेहरे को बर्फ के पानी में डुबोने से रक्त का संचार तेजी से बढ़ता है जिससे चेहरे पर एक प्राकृतिक गुलाबी निखार आता है।

पफिनेस और सूजन को कम करना

सुबह सोकर उठने के बाद कई लोगों के चेहरे और आंखों के नीचे सूजन होती है। आइस वॉटर फेशियल इसे चुटकियों में गायब कर देता है।

नेचुरल प्राइमर का काम

अगर आप मेकअप से पहले इसे करते हैं तो यह चेहरे के तेल को नियंत्रित करता है। इससे आपका मेकअप स्मूथ होता है और पसीने के बावजूद लंबे समय तक टिका रहता है।

सही तरीका

आइस वॉटर फेशियल एक सरल और कम खर्चीला ब्यूटी ट्रीटमेंट है लेकिन इसे करने का सही तरीका पता होना जरूरी है। एक बड़े बर्तन में पानी और कुछ बर्फ के टुकड़े लें। अपने चेहरे को केवल 10 से 15 सेकंड के लिए इसमें डुबोएं और इसे 2-3 बार दोहराएं।

यदि आपकी त्वचा बहुत अधिक संवेदनशील है या आपको साइनस की समस्या है तो इसे आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। साथ ही चेहरे को जरूरत से ज्यादा समय तक ठंडे पानी में न रखें वरना त्वचा में रूखापन आ सकता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply