Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

टी20 के बाद अब वनडे की बारी, ODI वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी; जसप्रीत बुमराह को लेकर बनाया 'मास्टरप्लान'

 

Team India, Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट में जब भी मैच किसी मुश्किल मोड़ पर पहुंचता है, एक नाम सबसे पहले याद आता है और वो है- जसप्रीत बुमराह। नई गेंद से शुरुआत करनी हो, बीच के ओवरों में विकेट चाहिए हों या डेथ ओवरों में रन रोकने हों- बुमराह टीम इंडिया का वह ‘ब्रह्मास्त्र’ हैं, जिस पर कप्तान सबसे ज्यादा भरोसा करता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह एक बार टीम इंडिया के लिए वो ब्रह्मास्त्र साबित हुए जिसने विरोधी खेमे में खलबली मचा दी। टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड भी जसप्रीत बुमराह के नाम रहा। अब टी20 के बाद टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए रोडमैप बनाना शुरू कर दिया है। जिसमें बुमराह को लेकर एक मास्टरप्लान तैयार किया जा रहा है।

Jasprit Bumrah को लेकर बनाया मास्टरप्लान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय तेज आक्रमण की अगुवाई करने वाले जसप्रीत बुमराह अगले लगभग डेढ़ साल टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तुलना में ज्यादा वनडे मुकाबले खेल सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप है। जिसके लिए टीम को अपनी तैयारियों को सही दिशा में बनाए रखना है।

वनडे वर्ल्ड कप का रोडमैप होगा तैयार

भारत की वर्ल्ड कप तैयारियों की असली शुरुआत आईपीएल 2026 के बाद होगी। आईपीएल में बुमराह मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते नजर आएंगे। आईपीएल के खत्म होने तक राष्ट्रीय चयन समिति, बीसीसीआई, नेशनल ट्रेनिंग सेंटर और टीम प्रबंधन (जिसका प्रतिनिधित्व गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल कर रहे हैं) अगले चरण की रणनीति का खाका तैयार करेंगे।

Jasprit Bumrah का वर्कलोड मैनेजमेंट

इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बुमराह के कार्यभार का संतुलित प्रबंधन होगा, ताकि उन्हें जरूरत के मुताबिक आराम और खेल दोनों मिल सके। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि बुमराह की फिटनेस भारतीय टीम के किसी भी बड़े वैश्विक अभियान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए टीम प्रबंधन को विभिन्न प्रारूपों को ध्यान में रखते हुए सावधानी से योजना बनानी होगी। टेस्ट क्रिकेट में उनका खेलना लगभग तय है, जबकि 50 ओवर के विश्व कप चक्र में उनका ध्यान ज्यादा वनडे मुकाबलों पर रहेगा।

सूत्र ने यह भी कहा कि इस दौरान करीब 30 से 35 मैच हो सकते हैं और ऐसे में किसी तरह का जोखिम लेना ठीक नहीं होगा। वनडे क्रिकेट में भारत के तेज गेंदबाजों का विकल्प बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि मुख्य तेज आक्रमण में बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शामिल हो सकते हैं। यह समूह आने वाले समय में भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply