West Indies Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज टीम में भूचाल सा आ गया है। टीम पर एक बार फिर से फिक्सिंग का दाग लगा है।
आईसीसी ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में वेस्टइंडीज (West Indies Team) के खिलाड़ी जेवन सियर्स समेत तीन लोगों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
West Indies Team: मैच फिक्सिंग का लगा आरोप
आईसीसी की ओर से जारी रिलीज के मुताबिक जेवॉन सीयर्ल्स के अलावा उनकी टीम के अधिकारी चितरंजन राठौड़ और ट्रेवॉन ग्रिफिथ को एंटी करप्शन कोड के कई मामलों में उल्लंघन का दोषी पाया गया है। जेवॉन सीयर्ल्स चार मामलों के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं। बता दें इससे पहले कैरेबियाई खिलाड़ी एरॉन जोंस भी मैच फिक्सिंग की वजह से दोषी पाए गए थे।
West Indies Team: ट्रेवॉन ग्रिफिथ पर गिरी गाज
टीम अधिकारी ट्रेवॉन ग्रिफिथ की मुश्किलें सबसे ज्यादा बढ़ती नजर आ रही हैं। उन पर सीडब्ल्यूआई (CWI) कोड के साथ-साथ आईसीसी के अंतरराष्ट्रीय एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन का भी आरोप है। ग्रिफिथ पर आरोप है कि उन्होंने जांच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को छिपाने या उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की, ताकि भ्रष्टाचार के सबूतों को दबाया जा सके। जेवन सियर्स और ग्रिफिथ दोनों पर उन ऑफर या निमंत्रण का खुलासा न करने का भी आरोप है जो उन्हें फिक्सिंग के लिए दिए गए थे।
आईसीसी ने राठौड़, सियर्स और ग्रिफिथ को तत्काल प्रभाव से क्रिकेट की सभी गतिविधियों से से निलंबित कर दिया है। आईसीसी ने इन खिलाड़ियों को 14 दिनों का समय दिया है। वेस्टइंडीज के 39 साल के खिलाड़ी जेवन सियर्स ने अब तक देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।
जेवन सियर्स का करियर
उन्होंने 9 फर्स्ट क्लास मैच में 26 विकेट लिए हैं, जबकि 17 लिस्ट A मैच में उन्होंने 21 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। वहीं, 56 टी20 मैच में जेवन ने 29 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल 2018 में वह केकेआर के लिए भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने 4 मैच में 2 विकेट लिए थे। हालांकि, इसके बाद जेवन को केकेआर से खेलने का मौका नहीं मिला। वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में साल 2014 से साल 2018 के बीच भी खेल चुके हैं।



