Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

Hardik Pandya: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद बढ़ी हार्दिक पांड्या की मुश्किलें, दर्ज हुई FIR? माहिका शर्मा से जुड़ा है मामला

 

Hardik Pandya, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के खिताब जीतने के बाद जश्न के माहौल में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक नए विवाद में घिर गए हैं।

पुणे के एक वकील ने भारतीय स्टार ऑलराउंडर पर आरोप लगाया है कि टी20 विश्व कप जीत के बाद जश्न के दौरान पांड्या (Hardik Pandya) ने तिरंगे का अपमान किया। इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

Hardik Pandya ने किया तिरंगे का अपमान?

जानकारी के मुताबिक, हार्दिक पंड्या के खिलाफ पुणे के शिवाजीनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत एक स्थानीय एडवोकेट ने दर्ज कराई है। उन्होंने हार्दिक पांड्या पर आरोप लगाया है कि मैच खत्म होने के बाद उन्होंने जश्न मनाने के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया। अपनी शिकायत में एडवोकेट ने कहा कि पांड्या एक मंच पर राष्ट्रीय ध्वज को अपने शरीर पर लपेटकर लेटे हुए दिखाई दिए और उनके साथ उनकी साथी भी मंच पर लेटी हुई नजर आई।

Hardik Pandya के खिलाफ FIR?

शिकायतकर्ता ने भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ इस मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इस मामले में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल FIR तो दर्ज नहीं की है लेकिन शिकायत मिलने की पुष्टि की है और इस मामले की जांच की बात कही है।

क्या है मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ डांस करते, किस करते और ट्रॉफी के साथ तस्वीरें लेते नजर आए। एक वीडियो में दोनों को मंच पर लेटे हुए भी देखा गया, जबकि आसपास खिलाड़ी और स्टाफ जश्न मना रहे थे। अब यह मामला पुलिस के पास है। अगर शिकायत के आधार पर जांच शुरू होती है तो पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों की जांच कर सकती है। फिलहाल देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply