भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI का बड़ा ऑपरेशन, MES अधिकारी 93 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया..

भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI का बड़ा ऑपरेशन, MES अधिकारी 93 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया..
भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI का बड़ा ऑपरेशन, MES अधिकारी 93 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया..

शिमला। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) शिमला ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) के असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर केके सोनी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी को 93 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी केके सोनी ने एक ठेकेदार से उसके लंबित बिलों को पास करने के एवज में इस रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर ठेकेदार ने मामले की शिकायत सीबीआई से कर दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद सीबीआई की टीम ने एक विशेष ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई। रणनीति के तहत, जैसे ही आरोपी ने ठेकेदार से 93 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, मौके पर मौजूद सीबीआई की टीम ने उसे दबोच लिया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अहम कार्रवाई को सीबीआई शिमला के पुलिस अधीक्षक राजेश चहल के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। इस विशेष टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित पाल और उप पुलिस अधीक्षक गोविंद सोलंकी सहित कई अन्य अधिकारी शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *