Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

केरलम में कुख्यात गैंगस्टर 'अलुवा अतुल' की दिनदहाड़े हत्या, सामने आया खौफनाक CCTV वीडियो

गैंगस्टर ‘अलुवा अतुल’ की दिनदहाड़े हत्या
Image Source : REPORTER

कोल्लमः केरलम के कोल्लम जिले में शनिवार को करुणागपल्ली में सरेआम एक कुख्यात गैंगस्टर की हत्या कर दी गई। गैंगस्टर ‘जिम संतोष’ की हत्या के मुख्य आरोपी ‘अलुवा अतुल’ की इस हमले में मौत हो गई। यह घटना तब हुई, जब अतुल ज़मानत पर जेल से बाहर आया था। इस घटना का CCTV फुटेज भी जारी किया गया है। यह हमला करुणागपल्ली के पुथियाकावु के पास हुआ।

बदमाशों ने कार में मारी टक्कर और कर दिया हमला

जानकारी के अनुसार, पांच लोगों के एक गिरोह ने अपनी कार से अतुल की कार को ज़ोरदार टक्कर मारी, जिससे अतुल की कार एक नाले में जा गिरी। गिरोह के सदस्य तुरंत अपनी कार से बाहर निकले और अतुल पर हमला कर दिया, जो उस समय भी कार के अंदर ही फंसा हुआ था। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के पीछे गिरोहों की आपसी रंजिश को वजह माना जा रहा है।

पिछले साल 27 मार्च को संतोष की हुई थी हत्या

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई कार केरल में रजिस्टर्ड नहीं थी। गिरोह के सरगना संतोष, जिसे ‘जिम संतोष’ के नाम से भी जाना जाता था, की हत्या पिछले साल 27 मार्च को अलुवा अतुल और उसके गिरोह ने की थी। जिस दिन यह घटना हुई, उस सुबह गिरोह के सदस्य एक कार में सवार होकर संतोष के घर पहुंचे और उसके घर पर बम फेंककर हमला कर दिया। अतुल ने एक लाठी से संतोष के पैरों पर वार करके उन्हें तोड़ दिया था। घटना के समय संतोष की मां भी घर पर ही मौजूद थीं। 

यहां देखें वीडियो

अपराध को अंजाम देने के बाद फरार हुए अतुल को 21 दिन बाद तमिलनाडु के तिरुवल्लूर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस हमले को करुणागपल्ली और ओचिरा में सक्रिय दो गिरोहों के बीच लंबे समय से चली आ रही आपसी रंजिश का नतीजा बताया है।

गाड़ी से खींचा, फिर मार डाला

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा में रजिस्टर्ड इनोवा में सवार कुछ लोगों ने उस गाड़ी का पीछा किया जिसमें अतुल जा रहा था और उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार नेशनल हाईवे के चल रहे कंस्ट्रक्शन के लिए खोदी गई खाई में जा गिरी। बाद में सामने आए CCTV फुटेज में चार लोग इनोवा से कूदते हुए दिख रहे हैं, जिनके पास चाकू और दूसरे हथियार थे। हमलावरों ने अतुल को गाड़ी से बाहर खींच लिया और बिज़ी हाईवे के बीच में उस पर कई बार वार किए और फिर मौके से भाग गए।

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply