Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

क्या ईरानी हमले में बेंजामिन नेतन्याहू की हो गई मौत? 6 उंगलियों वाले वीडियो से गहराया शक

क्या ईरानी हमले में बेंजामिन नेतन्याहू की हो गई मौत? 6 उंगलियों वाले वीडियो से गहराया शक

तेल अवीव: ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल नेतन्याहू बीते एक हफ्ते से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे हैं। इसी बीच शुक्रवार को उनका एक वीडियो जारी किया गया। इस वीडियो पर इजरायलियों का कहना है कि ये नेतन्याहू नहीं हैं और वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है। वीडियो में नेतन्याहू के हाथ में कथित तौर पर छह उंगलियां दिखने से इस चर्चा ने जोर पकड़ा है। हालांकि यह सब चर्चाएं सोशल मीडिया तक ही सीमित हैं।

इजरायल सरकार और प्रधानमंत्री कार्यलाय की ओर से शुक्रवार को बेंजामिन नेतन्याहू का एक वीडियो संदेश जारी किया गया। आठ मिनट के इस वीडियो में उन्होंने ईरान से युद्ध और दूसरे घरेलू मुद्दों पर कई बातें कहीं। हालांकि इस वीडियो के आने के कुछ ही घंटे में एक नई बहस शुरू हो गई। वीडियो में नेतन्याहू के दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिखने से सोशल मीडिया यूजर्स ने शक जताया कि वीडियो AI का इस्तेमाल करके बनाया गया है।

इजरायलियों ने जताई चिंता
बेंजामिन नेतन्याहू के वीडियो पर चर्चा छिड़ने के बाद कई सोशल यूजर्स की ओर से उनकी सुरक्षा को लेकर फिक्र का इजहार किया गया। चिंता जताने वालों में अमेरिकी कंजर्वेटिव पॉलिटिकल कमेंटेटर कैंडिस ओवेन्स भी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पूछा कि बीबी (नेतन्याहू) आखिर कहां हैं।

कैंडिस ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि क्या इजरायल का पीएम ऑफिस नेतन्याहू के फर्जी AI वीडियो जारी कर रहा है। दरअसल नेतन्याहू को लेकर उनके समर्थकों में इसलिए भी चिंता है क्योंकि कई मौकों पर ईरानी मीडिया और सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाह बीते कुछ दिनों में फैली है।

इजरायल-ईरान का युद्ध
इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी से लड़ाई चल रही है। इजरायल और अमेरिका गठबंधन के ईरान पर हमले के बाद यह लड़ाई शुरू हुई है। इसने पूरे पश्चिम एशिया को को अपनी चपेट में ले लिया है। ईरान की ओर ओर से इजरायल और खाड़ी देशों के अमेरिकी सैन्य बेसों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए हैं।

ईरान के मिसाइल हमलों में इजरायल के कई शहरों में काफी नुकसान हुआ है। युद्ध के शुरुआती हफ्ते में ईरानी हमलों में तबाह इमारतों को देखने के लिए नेतन्याहू ने कुछ शहरों का दौरा किया था। इसके बाद वह सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे हैं। सिर्फ उनके वीडियो जारी किए गए हैं, जिनमें उन्होंने अपनी बात रखी है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply