Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

धारावी में शख्स ने की पत्नी की हत्या, बेटे को वीडियो कॉल पर दिखाई डेड बॉडी, काला जादू की आशंका

हत्या के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

मुंबई के धारावी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी ने अपने बेटे को वीडियो कॉल पर पत्नी की हत्या के बारे में जानकारी दी और उसको पत्नी का शव भी दिखाया। बेटे की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को संदेह था कि उसकी पत्नी ने उस पर “काला जादू” किया करती थी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

पत्नी से आए दिन होता था झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अमृत सोलंकी के रूप में हुई है। वह अक्सर अपनी 52 वर्षीय पत्नी सूरजबेन सोलंकी से झगड़ा करता था और अक्सर उस पर अपने खिलाफ काला जादू करने का आरोप लगाता था। यह घटना बीते शुक्रवार दोपहर को तब सामने आई जब दंपति का बेटा शिवराम सोलंकी (33), जो मुलुंड में रहता है, धारावी स्थित अपने माता-पिता के घर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद पाकर उसने अपने पिता को फोन किया।

वीडियो कॉल पर बेटे को दिखाई डेड बॉडी

शिकायत के अनुसार, अमृत सोलंकी ने फोन उठाया और अपने बेटे को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बात करने के लिए कहा। वीडियो कॉल के दौरान, आरोपी ने अपने बेटे को बताया कि उसने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और उस पर बोतल से हमला किया। फिर उसने कैमरे का फोकस सूरजबेन के शव की ओर किया, जो फर्श पर पड़ा था और उसके चेहरे पर खून दिखाई दे रहा था।

बेटे ने पुलिस से की शिकायत

इसके बाद शिवराम सोलंकी ने तुरंत पुलिस की हेल्पालन नंबर पर फोन किया और बाद में अपने पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पिता अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उनकी मां से झगड़ते थे और उन्हें शक था कि उनकी मां जादू-टोना करती हैं। घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और दरवाजा तोड़कर सूरजबेन को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अमृत सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply