Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Anupama Spoiler: अनुपमा में बड़ा धमाका, अनिल ने उठाया अपने ही खून पर सवाल, वसुंधरा को सुनाई खरी-खोटी

Anupama Spoiler: अनुपमा में बड़ा धमाका, अनिल ने उठाया अपने ही खून पर सवाल, वसुंधरा को सुनाई खरी-खोटी

Anupama Latest Episode Update: टीवी का लोकप्रिय शो अनुपमा इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट और ड्रामा की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स कहानी में ऐसे मोड़ ला रहे हैं, जो दर्शकों को हर एपिसोड के साथ बांधे रखते हैं। आने वाले एपिसोड में भी कई चौंकाने वाले खुलासे होने वाले हैं, जिससे कहानी में बड़ा भूचाल आने की संभावना है।

आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अनुपमा की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो जाती है। उसके पास पैसे खत्म हो जाते हैं और उसे अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। मजबूरी में अनुपमा लोगों के घर जाकर खाना बनाने का फैसला करती है ताकि किसी तरह अपना गुजारा कर सके। काम पर जाने से पहले अनुपमा दिग्विजय के लिए दाल-चावल बनाती है।

प्रेम और राही के बीच दूरी बढ़ाएगी प्रेरणा

कहानी में एक और दिलचस्प मोड़ तब आएगा जब प्रेरणा प्रेम और राही के रिश्ते में दरार डालने की कोशिश करेगी। प्रेरणा दोनों के लिए कई महंगे तोहफे खरीदती है और धीरे-धीरे प्रेम को अपने प्रभाव में लेने लगती है। प्रेम को यह एहसास भी नहीं होगा कि कब प्रेरणा ने उसके और राही के बीच गलतफहमियां पैदा कर दी हैं। इससे दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने की संभावना है।

अनिल और वसुंधरा के बीच बड़ा टकराव

दूसरी तरफ घर में भी माहौल काफी गर्म रहने वाला है। वसुंधरा पूरे परिवार के सामने गौतम की तारीफ करती नजर आएगी। यह बात अनिल को बिल्कुल पसंद नहीं आएगी और वह गुस्से में अपनी मां से बहस करने लगेगा। अनिल का गुस्सा इतना बढ़ जाएगा कि वह कह देगा कि शायद वह वसुंधरा का सगा बेटा ही नहीं है। यह सुनकर वसुंधरा को बड़ा झटका लगेगा।

गौतम भड़काएगा वसुंधरा को

अनिल अपनी मां पर दोहरे व्यवहार का आरोप लगाएगा और कहेगा कि वह खुद ऑफिस संभालती हैं। अनिल के साथ हुए झगड़े के बाद वसुंधरा काफी परेशान हो जाएगी। इसी मौके का फायदा उठाते हुए गौतम उसके कान भरने की कोशिश करेगा। गौतम वसुंधरा से कहेगा कि अनिल पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि वह पहले भी बिजनेस को नुकसान पहुंचा चुका है। इससे परिवार के भीतर तनाव और बढ़ सकता है।

दिग्विजय के गुस्से का शिकार बनेगी अनुपमा

उधर काम की वजह से समय पर घर नहीं लौट पाएगी। देर से आने पर उस पर फूट पड़ेगा। इस दौरान अनुपमा को अचानक अपने पुराने दिनों और अनुज की याद आ जाएगी। अनुज को याद करते हुए अनुपमा भावुक हो जाएगी और उसकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में अनुपमा अपने संघर्षों से कैसे बाहर निकलती है और परिवार में चल रहे विवाद किस दिशा में जाते हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply