Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

ABC जूस क्या है? जानें किन चीजों से मिलकर बनता है और इसे पीने से मिलते हैं कौन से फायदे?

ABC जूस क्या है? जानें किन चीजों से मिलकर बनता है और इसे पीने से मिलते हैं कौन से फायदे?
ABC जूस क्या है?
Image Source : FREEPIK

आजकल लोगों के बीच एबीसी जूस (ABC Juice) काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस जूस को पीने से शरीर को कई जरूरी विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं एबीसी जूस क्या होता है, यह किन चीजों से बनता है और इसे पीने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।

क्या होता है एबीसी जूस?

ABC का जूस एप्पल, बीटरूट और कैरेट इन तीनों चीजों से मिलाकर तैयार किया जाता है। इसमें विटामिन A, C, K, आयरन, पोटैशियम और फाइबर भरपूर होता है। इसे बनाने के लिए 1 सेब, 1 छोटा चुकंदर और 2 गाजर को धोकर, छीलकर छोटे टुकड़ों में काटें। इन्हें थोड़े से अदरक और आधे कप पानी के साथ ब्लेंडर में पीस लें। अब इसे छानकर, उसमें नींबू का रस और काला नमक मिलाकर उसका ड्रिंक करें 

एबीसी जूस पीने के फायदे

 

  • शरीर को करता है डिटॉक्स: सेब, चुकंदर और गाजर का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं।

  • स्किन के लिए फायदेमंद: एबीसी जूस विटामिन A, C, और आयरन का बेहतरीन मिश्रण है, जो त्वचा को डिटॉक्सिफाई कर दाग-धब्बे कम करने, पिगमेंटेशन सुधारने और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटा-कैरोटीन से भरपूर है, जो कोलेजन बढ़ाकर त्वचा को हाइड्रेट रखता है और एंटी-एजिंग का काम करता है।

  • खून बढ़ाने में मददगार: एबीसी जूस आयरन, फोलेट और विटामिन सी का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने और एनीमिया से निपटने में बहुत सहायक है। इसमें मौजूद चुकंदर आयरन का, जबकि सेब और गाजर विटामिन सी प्रदान करते हैं, जो आयरन के अवशोषण में मदद करते हैं। यह मिश्रण रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है।

  • पाचन को बेहतर बनाता है: एबीसी जूस में मौजूद फाइबर और पोषक तत्व पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। यह मल त्याग को नियमित कर कब्ज से राहत देता है, पेट फूलने को कम करता है, और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर पाचन क्रिया को सुचारू बनाता है। 

  • इम्यूनिटी को करता है मजबूत: विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply