
Image Source : YOUTUBE – @YUMMY/ UNSPLASH
इमली की खट्टी-मीठी कैंडी का नाम सुनते ही बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। इसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आता है। हालांकि बाजार में मिलने वाली इमली कैंडी में अक्सर ज्यादा चीनी, रंग और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए हमेशा अच्छे नहीं माने जाते। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही बिना चीनी के स्वादिष्ट और हेल्दी इमली की कैंडी बना सकते हैं। घर पर बनी कैंडी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि इसमें आप अपनी पसंद के मसाले भी मिला सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है और इसमें ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती। खास बात यह है कि इसमें चीनी की जगह गुड़ या खजूर जैसी हेल्दी चीजें इस्तेमाल की जा सकती हैं, जिससे इसका स्वाद भी बना रहता है और सेहत की चिंता भी कम होती है। अगर आप बच्चों के लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी स्नैक बनाना चाहते हैं, तो यह खट्टी-मीठी इमली कैंडी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
इमली की कैंडी बनाने के लिए सामग्री:
1 कप इमली का गूदा, 2–3 चम्मच गुड़ पाउडर या खजूर का पेस्ट, आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर, आधा चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर
इमली की कैंडी बनाने की विधि?
-
पहला स्टेप: सबसे पहले इमली के गूदे को एक पैन में डालकर धीमी आंच पर हल्का गर्म करें।
-
दूसरा स्टेप: इसमें गुड़ पाउडर या खजूर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें।
-
तीसरा स्टेप: अब काला नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं।
-
चौथा स्टेप: जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो छोटे-छोटे बॉल या कैंडी का आकार बना लें।
-
पांचवा स्टेप: चाहें तो इन्हें थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि कैंडी अच्छी तरह सेट हो जाए।
-
छटवां स्टेप: अब आपकी खट्टी-मीठी इमली कैंडी तैयार है, जिसे आप बच्चों को टिफिन में भी दे सकते हैं।



