
Image Source : FREEPIK/UNSPLASH
इस साल मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अपने स्किन केयर को लेकर आपको सावधान हो जाना चाहिए। स्किन को रैश हीट और ड्राई होने से बचाने के लिए ज़रूरी है कि अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ ऐसे चीजों को शामिल करें जो चेहरे की नमी और हाइड्रेशन को बनाए रखे। अगर आप भी गर्मियों में त्वचा की नमी बनाए रखना चाहते हैं, तो रोज रात को सोने से पहले एक खास हरी पत्ती का जेल लगाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह हरी पत्ती है एलोवेरा, जिसे त्वचा की देखभाल के लिए बेहद असरदार माना जाता है। चलिए जानते हैं गर्मी के मौसम में रात में एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे को कौन से फायदे मिलेंगे?
पोषक तत्वों से भरपूर है एलोवेरा
एलोवेरा में कई तरह के विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण देने में मदद करते हैं। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट भी रखता है। खासकर गर्मियों में एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा की नमी लंबे समय तक बनी रहती है और त्वचा मुलायम व चमकदार नजर आती है।
रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाने से क्या होगा ?
अगर आप रोज रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे त्वचा को दिनभर की थकान और धूप से राहत मिलती है। एलोवेरा त्वचा को रिपेयर करने में मदद करता है और त्वचा के ड्राईनेस को कम करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से पिंपल्स और दाग-धब्बों की समस्या भी धीरे-धीरे कम हो सकती है।
कैसे करें इस्तेमाल?
एलोवेरा इस्तेमाल करने का तरीका भी बेहद आसान है। सबसे पहले चेहरे को अच्छे से धोकर साफ कर लें। इसके बाद ताजा एलोवेरा की पत्ती से जेल निकाल लें और हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करते हुए लगा लें। इसे पूरी रात चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह पानी से चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों में त्वचा ज्यादा सॉफ्ट और हाइड्रेटेड महसूस होने लगेगी।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



