दिल्ली में बारिश का ब्रेक…UP उत्तराखंड में जमकर बरसेंगे बदरा, कैसा रहेगा MPबिहार से लेकर राजस्थान का मौसम?

दिल्ली में बारिश का ब्रेक…UP उत्तराखंड में जमकर बरसेंगे बदरा, कैसा रहेगा MPबिहार से लेकर राजस्थान का मौसम?

IMD Weather Updates: दिल्लीएनसीआर में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है. आज और कल बारिश की संभावना नहीं है. IMD के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है. वहीं यूपी के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आइए जानते हैं कि आज एमपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल सहित देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.

दिल्ली में बारिश का ब्रेक…UP उत्तराखंड में जमकर बरसेंगे बदरा, कैसा रहेगा MPबिहार से लेकर राजस्थान का मौसम?

मौसम विभाग ने 11 जुलाई की रात जारी ताजा मौसम बुलेटिन में देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, 17 जुलाई तक पूर्वी, मध्य, उत्तरपूर्वी और उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान गरजचमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 12 जुलाई को बिहार और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, असम में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है.

यूपी उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

आज हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. यूपी के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं उत्तराखंड में 17 जुलाई तक कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. इसके अलावा झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी लगातार बारिश के साथ गरजचमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

एमपीछत्तीसगढ़ में भी बारिश

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 14 से 17 जुलाई के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश और 12 से 15 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं राजस्थान के कई जिलों में आज बारिश का अनुमान है.

कोंकणगोवा में 17 जुलाई तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में आज हीटवेव चलने की आशंका जताई गई है.

आईएमडी ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने, मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है. किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने और फसलों में फिलहाल सिंचाई और उर्वरकों के उपयोग को टालने की भी सलाह दी गई है. इसके अलावा मछुआरों को समुद्र में तेज हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की हिदायत दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *