Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

क्या है OMAD डाइट जिसे अपना कर करण जौहर ने घटाया वजन, जानिए तेजी से मोटापा कम करने में कैसे है असरदार

करण जौहर ने OMAD डाइट से कैसे घटाया वजन
Image Source : INSTAGRAM

वजन घटाने के लिए सबसे ज्यादा असरदार फास्टिंग को माना जाता है। फास्टिंग के अलग-अलग टाइम विंडो हैं। जिसमें इंटरमिटेंट फास्टिंग और OMAD जैसे फास्टिंग प्लान शामिल हैं। फिल्म मेकर करण जौहर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपना वजन इन डाइट प्लान को अपनाकर तेजी से कम किया है। करण जौहर ने वजन घटाने के लिए OMAD यानि वन मील ए डे डाइट को अपनाया था। जिससे 7 महीने में उनका 20 किलो वजन कम हुआ था। आइये जानते हैं OMAD डाइट प्लान क्या है और इसमें कब और कैसे खाना होता है?

क्या है OMAD डाइट प्लान

OMAD का मतलब है One Meal A Day, जैसा नाम से ही पता चल रहा है, इस डाइट को फॉलो करने वालों को पूरे दिन में सिर्फ एक बार भोजन खाना होता है। बाकी पूरे दिन फास्टिंग करनी होती है। ओएमएडी डाइट को इंटरमिटेंट फास्टिंग में सबसे कठिन माना जाता है। इसमें खाने के लिए आप सिर्फ 1 घंटे का विंडो रखते हैं और बाकी 23 घंटे उपवास करते हैं।  1 घंटे के इटिंग विंडो में आप अपना खाना खाते हैं। इस डाइट के साथ एक्सरसाइज करने और हेल्दी डाइट लेने से तेजी से वजन कम होने लगता है।

करण जौहर ने कैसे घटाया वजन 

करण जौहर ने एक पॉडकास्ट में बताया कि वजन घटाने के लिए उन्होंने कई डाइट प्लान फॉलो किए, लेकिन थायरॉइड की वजह से उनका वजन जल्दी कम नहीं होता था। इसके बाद उन्होंने डाइटिशियन और एक्सपर्ट की देखरेख में One Meal A Day डाइट को फॉलो किया। करण जौहर पूरे दिन में सिर्फ एक बार खाना खाते थे। जिसमें वो रात में 8 बजे अपना खाना खाते थे। खाने में बिना लैक्‍टोज, ग्‍लूटन, चीनी वाली चीजें शामिल होती थीं। इस डाइट को लगातार उन्होंने 7 महीने तक फॉलो किया और अपना 20 किलो वजन कम किया। हालांकि शुरुआत के 7 दिन उन्हें बहुत मुश्किल हुई।

OMAD डाइट करते वक्त किन बातों का ख्याल रखें

  1. सबसे पहला कि प्रेग्नेंट महिलाओं, बच्चों, डायबिटीज के मरीज को ये डाइट फॉलो नहीं करनी है। अगर आपको किसी तरह की बामारी है तो डॉक्टर की सलाह के बिना इसे फॉलो न करें।

  2. डाइट करते वक्त शुरुआत में कमजोरी, चक्कर या थकावट काफी ज्यादा महसूस होती है। इसलिए खाने में डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह से ही चीजें शामिल करें।

  3. इस डाइट को फॉलो करते वक्त अच्छी नींद लें और खुद को स्ट्रेस से दूर रखें। डाइटिंग के दौरान खूब पानी पीएं जिससे शरीर हाइड्रे़ट रहे।

  4. तेजी से वजन घटाने के साथ डाइट में हेल्दी चीजों को ही शामिल करें। इसके साथ फिजिकल एक्टिविटी करना भी जरूरी है। हां आपकी विल पावर, अनुशासन और सही गाइडेंस इस डाइट के साथ जरूरी है।

  5. अगर अपने शरीर के बारे में बिना सोचे समझे इस डाइट को फॉलो करते हैं तो आपको काफी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इस तरह की डाइट एक्सपर्ट की सलाह से ही फॉलो करनी चाहिए।

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply