Bollywood Wrap Up | Ananya Raj का 27 वर्ष की आयु में निधन, Awarapan 2का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

Bollywood Wrap Up | Ananya Raj का 27 वर्ष की आयु में निधन, Awarapan 2का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
बॉलीवुड के गलियारों में आज एक तरफ जहाँ ‘आवारापन 2’ की बंपर सफलता और रिकॉर्ड तोड़ ₹50 करोड़ की कमाई का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसके प्रोड्यूसर विशेष भट्ट के इस खुलासे ने सब को चौंका दिया है कि शुरुआत में डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इस फिल्म को खरीदने से इनकार कर दिया था। खुशियों के इस माहौल के बीच महज 27 साल की युवा अभिनेत्री अनन्या राज के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है, जो लंबे समय से सेहत संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उधर, स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हुए ‘वंदे मातरम’ विवाद का असर अब बॉलीवुड सितारों के बयानों और सोशल मीडिया पर भी साफ़ देखने को मिल रहा है। इसी बीच, प्रसिद्ध गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी द्वारा वहां की हिंदू आबादी के लिए ‘सहन करने’ जैसे शब्द का इस्तेमाल करने पर करारा तंज कसते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर एक बार अपनी बेबाक राय रखी है।
…………………………………………………………………………………………………….
‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 2 दिनों में कमाए ₹50 करोड़
इमरान हाशमी की मचअवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ ने
 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है।
फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
19 साल बाद पर्दे पर लौटे ‘शिवम पंडित’ के 
किरदार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है
…………………………………………………………………………………………………….
‘आवारापन 2’ के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट का बड़ा खुलासा
‘आवारापन 2’ की बंपर सफलता के बीच प्रोड्यूसर विशेष भट्ट
 ने खुलासा किया कि शुरुआत में कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर इस 
फिल्म को खरीदने के लिए तैयार नहीं था।
मेकर्स को खुद अपना पैसा लगाकर फिल्म रिलीज़ करनी पड़ी,
जिसे अब दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
…………………………………………………………………………………………………….
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या राज का 27 वर्ष की आयु में निधन हो गया
वे लंबे समय से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं
15 जुलाई को नींद में उनका निधन हुआ, जिसकी जानकारी परिवार ने एक महीने बाद दी
22 अक्टूबर 1998 को जन्मी अनन्या राज का पालनपोषण मुंबई में हुआ था
बचपन से ही कला और अभिनय के प्रति उनका झुकाव था,
जिसने उन्हें बहुत कम उम्र में मनोरंजन उद्योग की ओर आकर्षित किया
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियोज से की थी
‘खुदा मेहरबान’ और ‘जगुआर’ जैसे लोकप्रिय गानों में
उनकी मौजूदगी को दर्शकों ने काफी सराहा। इन गानों के 
जरिए मिली पहचान ने उनके लिए बड़े पर्दे के दरवाजे खोल दिए
…………………………………………………………………………………………………….
जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बयान पर आपत्ति जताई
जरदारी ने कहा था कि पाकिस्तान अल्पसंख्यकों को ‘बर्दाश्त’ करता है, 
जिस पर जावेद अख्तर ने उन पर तीखा तंज कसा है, उन्होंने जरदारी द्वारा हिंदू समुदाय 
के संदर्भ में ‘बर्दाश्त करने’ जैसे शब्द के प्रयोग की सख्त आलोचना की।
बॉलीवुड के फेमस लेखक जावेद अख्तर ने लिखा कि बेनजीर भुट्टो से
विवाह के बाद चर्चा में आए मिस्टर जरदारी कहते हैं
कि वे अपने देश में 34 फीसदी हिंदू आबादी को सहन करते हैं
यह पहला मौका नहीं है जब जावेद अख्तर ने सीमा पार से आए
 बयानों या पाकिस्तान की नीतियों पर खुलकर अपनी बात रखी हो
…………………………………………………………………………………………………….
बॉलीवुड हस्तियों पर भी दिखा ‘वंदे मातरम’ विवाद का असर
कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ‘वंदे मातरम’ के दौरान हुए
विवाद को लेकर राजनीतिक गलियारों के साथसाथ 
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच भी बहस छिड़ गई है
दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत और नए विधेयक
के तहत कड़ी सजा के प्रावधानों को लेकर सोशल मीडिया
पर मिलाजुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है…
…………………………………………………………………………………………………….
 
ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *