Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

3 साल में 3 ICC ट्रॉफी के बाद जय शाह का बड़ा बयान, बताया टीम इंडिया का अगला लक्ष्य; ऑस्ट्रेलिया से की तुलना

 Jay Shah on Team India domination: भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ सालों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और यही वजह है कि विश्व क्रिकेट में उसका दबदबा साफ दिखाई दे रहा है। हाल ही में टीम इंडिया ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया और इस टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली पहली टीम भी बन गई।

भारतीय टीम की इस लगातार सफलता को लेकर अब आईसीसी के चेयरमैन जय शाह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने टीम इंडिया की मौजूदा जीत की लय की तुलना अतीत की उस ऑस्ट्रेलियाई टीम से की है, जिसे विश्व क्रिकेट में लगभग अजेय माना जाता था।

‘टीम इंडिया अब जीत की पहचान बन गई है’ – Jay Shah

एक निजी पुरस्कार समारोह के दौरान जय शाह (Jay Shah) ने भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए कहा कि आज के दौर में “टीम इंडिया” नाम ही जीत की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि जैसे एक समय था जब ऑस्ट्रेलिया का नाम सुनते ही जीत की गारंटी मानी जाती थी, वैसे ही आज विश्व क्रिकेट में भारत का मतलब जीत बन गया है।

शाह (Jay Shah) ने कहा कि टीम इंडिया ने पिछले कुछ सालों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और यही वजह है कि दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट का सम्मान और बढ़ा है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है।

खिलाड़ियों की मेहनत को समर्पित किया पुरस्कार

जय शाह (Jay Shah) को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। इस दौरान उन्होंने यह पुरस्कार खिलाड़ियों को समर्पित करते हुए कहा कि असली मेहनत मैदान पर खिलाड़ी करते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान को सभी खिलाड़ियों को समर्पित करना चाहते हैं, खासकर उन महिला खिलाड़ियों को जो लगातार मेहनत करके भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही हैं।

कप्तान सूर्यकुमार और कोच गंभीर को दी बधाई

आईसीसी प्रमुख ने टीम इंडिया की हालिया जीत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों ने मिलकर टीम को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया है। इसके अलावा शाह ने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी टीमों की भी तारीफ की। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम को भी बधाई दी, जिन्होंने नॉकआउट चरण से पहले शानदार प्रदर्शन किया था।

2019 से अब तक भारतीय क्रिकेट की बड़ी उपलब्धियां

जय शाह (Jay Shah) ने 2019 से अब तक भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इन वर्षों में भारत ने कई बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इस दौरान भारत ने दो अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप और दो अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप जीते। इसके अलावा टीम इंडिया एक बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और एक बार वनडे वर्ल्ड कप में रनर-अप रही। साथ ही भारतीय टीम ने लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ-साथ 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply