
Oscar Award Presentation Priyanka Chopra: बीते दिन लॉस एंजिल्स में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स हुआ। जिसमें बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। भले ही इस बार किसी फिल्म ने उन्हें अवॉर्ड नहीं दिया, लेकिन प्रियंका पहली भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं जिन्हें ऑस्कर जैसे ग्लोबल अवॉर्ड फंक्शन में अवॉर्ड प्रेजेंट करने का मौका मिला।
उन्होंने एक्टर जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को पेश किया। यह फिल्म, जो जोआकिम ट्रायर के निर्देशन में बनी है, एक पिता और उसकी दो बेटियों के बीच जटिल और तनावपूर्ण रिश्तों को दर्शाती है।
वहीं अवॉर्ड शो के दौरान प्रियंका स्टेज पर पहुंचीं, और इसी समय जेवियर बार्डेम ने बोलते हुए कहा, “फिलिस्तीन को आज़ाद करो।”
ऑस्कर के रेड कार्पेट पर प्रियंका के ग्लैमरस लुक ने जीता दिल
ऑस्कर में ने व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन पहना, जिसे फैशन हाउस डायोर ने डिजाइन किया था। क्लासिक हॉलीवुड स्टाइल और आधुनिक बारीकियों के साथ तैयार इस गाउन की स्लिट शेप प्रियंका की खूबसूरती को और निखार रही थी। गाउन में काले और सफेद ट्यूल की डिटेलिंग किसी ब्राइडल लुक जैसी थी। उन्होंने इसे डायमंड लाइटवेट नेकलेस और मिनिमल ज्वेलरी के साथ कैरी किया।
Uff stunning
— TAWFIKK 🇲🇾🇹🇷📸 (@TKsevgilim)
उनके पति निक जोनस ब्लैक एंड व्हाइट थ्री-पीस सूट में बेहद हैंडसम नजर आए। कपल ने रेड कार्पेट पर ट्विनिंग करते हुए फोटोग्राफर्स के लिए शानदार पोज दिए और सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरीं।
ऑस्कर सेरेमनी का माहौल
लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इस साल शो की मेजबानी लेट-नाइट होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन ने की, जिन्होंने 2025 में भी शो की मेजबानी की थी।
फिलहाल इस अवॉर्ड फंक्शन में डायरेक्टर पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘’ ऑस्कर में सबसे ज्यादा चर्चा में रही, लेकिन ‘सिनर्स’ ने भी अवॉर्ड्स की रेस में उसे कड़ी टक्कर दी। जहां वन बैटल आफ्टर अनदर को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड मिला। तो नहीं इस फिल्म ने भी बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर समेत 16 कैटेगरी में से 4 पुरस्कार अपने नाम किया।
प्रियंका चोपड़ा की ऑस्कर पर यह उपस्थिति भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक गौरव का पल रही। ग्लोबल स्टेज पर उन्होंने भारत का नाम रोशन किया और दर्शकों के दिलों में अपनी पहचान और भी मजबूत बनाई।



