Aamir Khan Fitness: आमिर खान रोज सुबह 1 चम्मच खाते हैं ये चीज, 61 की उम्र में भी फिट हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट

Aamir Khan Fitness: आमिर खान रोज सुबह 1 चम्मच खाते हैं ये चीज, 61 की उम्र में भी फिट हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट

आमिर खान 61 साल की उम्र में काफी फिट नजर आते हैं. इसके पीछे का सीक्रेट है एक बैलेंस रूटीन और हेल्दी डाइट. एक्टर ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ में हॉट सीट पर नजर आए. उनके साथ शो में प्रीति जिंटा और सनी देओल भी शामिल हुए.

शो के दौरान बातचीत में आमिर खान ने बताया कि वो रोजाना सुबह सबसे पहले क्या खाते हैं. इससे सुनने के बाद अमिताभ बच्चन भी हैरान रह जाते हैं, लेकिन एक्टर कहते हैं कि इसका स्वाद अच्छा होता है. दरअसल आमिर खान ने बताया कि वो रोज सुबह एक बड़ा चम्मच शुद्ध देसी घी खाते हैं.

शो का जो प्रोमो सामने आया है उसमें आमिर खान कहते हैं, “मैं एक चम्मच घी से अपना दिन शुरू करता हूं”. इसके बाद बिग बी हैरानी से कहते हैं कि आप घी खाते हैं. आमिर खान कहते हैं, “जी जी एक चम्मच प्योर घी”. इसके बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं कि देसी घी से दिमाग जो है ताजा रहता है.

अमिताभ बच्चन ने ये सुनकर कहा कि वो भी इसे शुरू करेंगे तो आमिर खान कहते हैं कि हैं प्योर घी सेहत के लिए बहुत अच्छा रहता है. दरअसल देसी घी में विटामिन ए, ई और डी होते हैं जो आपकी आंखों और हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं. देसी घी भारतीय फूड कल्चर का अहम हिस्सा रहा है.

आमिर खान इस वक्त अपनी फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर चर्चा में हैं जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. मिस्टर परफेक्शनिस्ट इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं तो वहीं सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में नजर आ रहे हैं.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो 5 जुलाई 2026 को आमिर खान ने अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने गौरी स्प्रैट संग रजिस्टर्ड मैरिज की है. ये उनकी तीसरी शादी है.दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. 2025 में उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक्ली अनाउंस किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *