₹26.70 लाख में आई Jeep Compass की स्पेशल एडिशन SUV, सिर्फ 85 यूनिट मिलेगी

₹26.70 लाख में आई Jeep Compass की स्पेशल एडिशन SUV, सिर्फ 85 यूनिट मिलेगी

Jeep ने भारत में अपनी लोकप्रिय SUV Compass का 85वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्सशोरूम कीमत ₹26.70 लाख रखी गई है. कंपनी इस खास एडिशन की भारत में केवल 85 यूनिट ही बेचेगी. यानी यह SUV आम Compass के मुकाबले काफी खास और लिमिटेड होगी. Jeep इस साल दुनियाभर में अपनी शुरुआत के 85 साल पूरे होने का जश्न मना रही है. इसी मौके पर कंपनी ने Compass का यह स्पेशल एडिशन पेश किया है. इसमें कार के डिजाइन, इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स में कई खास बदलाव किए गए हैं.

Stellantis India के ऑटोमोटिव ब्रांड्स के बिजनेस हेड और डायरेक्टर कुमार प्रीश ने कहा कि Compass भारत में Jeep की कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. 85वें एनिवर्सरी एडिशन के जरिए कंपनी ने इस SUV को एक अलग और ज्यादा खास पहचान देने की कोशिश की है. कंपनी का कहना है कि यह एडिशन उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो अपनी SUV को ज्यादा पर्सनल और एक्सक्लूसिव बनाना चाहते हैं.

बाहर से दिखेगा खास अंदाज

एनिवर्सरी एडिशन में कई नए डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं. इसमें ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाले 18इंच अलॉय व्हील मिलते हैं. इसके अलावा कार के एक्सटीरियर पर 85वीं सालगिरह से जुड़े खास बैज और डिजाइन डिटेल्स दिए गए हैं. इंटीरियर की बात करें तो इसमें पूरी तरह ब्लैक थीम दी गई है. केबिन में Mayan Gold कलर के एक्सेंट और कॉन्ट्रास्ट डिटेलिंग देखने को मिलती है. इसके साथ ही कुछ खास एनिवर्सरी एडिशन टच भी दिए गए हैं, जो इसे रेगुलर Compass से अलग बनाते हैं.

2.0 लीटर डीजल इंजन

एनिवर्सरी एडिशन मॉडल में कंपनी का 2.0लीटर Multijet II टर्बो डीजल इंजन दिया गया है. यह इंजन 167.67 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क पैदा करता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इंजन के साथ दो गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं. इसमें 6स्पीड मैनुअल और 9स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शामिल हैं. Compass की लंबाई 4,405 mm, चौड़ाई 1,818 mm और ऊंचाई 1,640 mm है. इसका व्हीलबेस 2,636 mm का है. यानी SUV के अंदर यात्रियों के लिए अच्छा खासा स्पेस मिलता है.

कस्टमाइजेशन के भी विकल्प

Jeep ने इस स्पेशल एडिशन के साथ ग्राहकों को अपनी SUV को और ज्यादा खास बनाने का विकल्प भी दिया है. इसके लिए कंपनी 85th Anniversary AXS Packages पेश कर रही है. इन पैकेज में एंबिएंट लाइटिंग, सनरूफ इल्यूमिनेशन और डिजिटल IRVM के साथ फ्रंट और रियर डैशकैम जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से कुछ दूसरे पर्सनलाइजेशन विकल्प भी चुन सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि Compass 85th Anniversary Edition की भारत में केवल 85 यूनिट ही उपलब्ध होंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *