Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

पनवेल में जन्नत जुबैर और भाई आयान पर हमले की खबर से मचा हड़कंप, फैंस हुए परेशान, जानें क्या है पूरा मामला?

पनवेल में जन्नत जुबैर और भाई आयान पर हमले की खबर से मचा हड़कंप, फैंस हुए परेशान, जानें क्या है पूरा मामला?

Jannat Zubair And Her Brother Attacked In Panvel: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री जन्नत जुबैर अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती और मासूमियत के लिए भी जानी जाती हैं। कम उम्र में ही उन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है। इन दिनों जन्नत लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आ रही हैं, जहां उनका मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपने फोटो-वीडियो से सुर्खियों में रहती हैं।

जन्नत जुबैर और उनके भाई आयान पर हुआ हमला

इसी बीच और उनके भाई आयान जुबैर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों भाई-बहन पर पनवेल में कथित तौर पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान उन्हें कुछ चोटें भी आई हैं। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

 

View this post on Instagram

 

इस खबर के सामने आने के बाद जन्नत और आयान के फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। पर कई यूजर्स उनके हालचाल के बारे में सवाल पूछ रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जन्नत और आयान कुछ दिन पहले ही पनवेल गए थे, जहां यह घटना होने की बात कही जा रही है।

दरअसल, इस कथित हमले से जुड़ी खबरें 14 मार्च से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कई पेज और यूजर्स इस घटना को लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

फैंस को उनके बयान का इंतजार

सबसे अहम बात यह है कि जन्नत जुबैर, उनके परिवार या टीम की ओर से इस खबर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस की तरफ से भी इस घटना की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि पनवेल में जन्नत और आयान के साथ वास्तव में क्या हुआ। फिलहाल फैंस और मीडिया दोनों ही उनके या उनके परिवार की ओर से आने वाले आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।

जन्नत जुबैर टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित यंग स्टार्स में से एक हैं, इसलिए उनसे जुड़ी किसी भी खबर पर लोगों की नजर रहती है। अब देखना होगा कि इस वायरल खबर पर जन्नत या उनके परिवार की तरफ से कब और क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply