Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर समेत कई सितारों ने जताया दुख

सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर समेत कई सितारों ने जताया दुख

Celebrity Hairstylist Marce Pedrozo Death: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के जाने-माने सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो के अचानक निधन की खबर ने बॉलीवुड और फैशन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। अपनी मेहनत, रचनात्मकता और खुशमिजाज स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले मार्से ने कई बड़े सितारों के साथ काम किया था।

मार्से पेड्रोजो को इंडस्ट्री में सिर्फ एक हेयर स्टाइलिस्ट के रूप में नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद दोस्त और परिवार के सदस्य की तरह भी देखा जाता था। उनके साथ काम करने वाले कलाकार अक्सर बताते थे कि मार्से सेट पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते थे और माहौल को हल्का और खुशहाल बना देते थे।

 

View this post on Instagram

 

बॉलीवुड सेलेब्स ने हेयर स्टाइलिस्ट के निधन पर जताया दुख

जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। कई मशहूर कलाकारों ने पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अभिनेता वरुण धवन ने मार्से की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें इस खबर पर यकीन ही नहीं हो रहा। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही दोनों साथ में शूटिंग कर रहे थे और मार्से बेहद प्यारे इंसान थे, जिन्हें हर कोई पसंद करता था।

वहीं अभिनेत्री ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि मार्से सिर्फ उनकी टीम का हिस्सा नहीं थे, बल्कि दोनों एक-दूसरे का सहारा थे। उनके साथ काम करते समय हमेशा अपनापन महसूस होता था और वह हर किसी का बहुत ख्याल रखते थे।

नोरा फतेही के थे बेहद करीबी दोस्त

डांसर और अभिनेत्री ने भी उन्हें याद करते हुए बताया कि मार्से उनके बेहद करीबी दोस्त थे। उन्होंने कहा कि उनके करियर की शुरुआत से ही मार्से उनके साथ जुड़े रहे और दोनों ने साथ में कई यादगार पल बिताए। इसके अलावा अभिनेत्री तारा सुतारिया ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि लगभग दस साल तक साथ काम करने के दौरान मार्से हमेशा सेट पर सबसे खुशमिजाज और एनर्जी से भरे रहने वाले इंसान थे।

मार्से पेड्रोजो ने अपने करियर में कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। इनमें जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही, वरुण धवन और मलाइका अरोड़ा जैसे कई नाम शामिल हैं। उनका पेशेवर हुनर और लोगों के साथ उनका व्यवहार ही उनकी असली पहचान था। उनके अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री गमगीन है और उनके चाहने वाले उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply