Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

लिवर में सूजन होने पर कैसे लक्षण दिखाई देते हैं?

लिवर में सूजन होने पर कैसे लक्षण दिखाई देते हैं?
Image Source : FREEPIK

लिवर हमारे शरीर का एक ‘मल्टी-टास्किंग’ अंग है, जो 500 से भी ज्यादा जरूरी काम अकेले करता है। यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स और गंदगी को बाहर निकालता है। यह फैट को पचाने के लिए जरूरी पित्त का निर्माण करता है। यह ग्लूकोज को ग्लाइकोजन के रूप में स्टोर करता है ताकि जरूरत पड़ने पर शरीर को एनर्जी दे सके। लेकिन इन दिनों गलत खान-पान का असर हमारे लिवर पर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। कई लोगों में लिवर में सूजन होने की समस्या देखने को मिली है। लिवर में सूजन या Hepatomegaly एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें लिवर सामान्य आकार से बड़ा हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिवर में सूजन होने पर कैसे लक्षण दिखाई देते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि लिवर में सूजन के क्या क्या लक्षण हैं। 

1. पाचन और पेट से जुड़ी समस्याएं

पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द: पसलियों के ठीक नीचे भारीपन या हल्का दर्द महसूस होना।

पेट फूलना: खाना खाने के बाद पेट में असामान्य सूजन या भारीपन महसूस होना।

जी मिचलाना और उल्टी: बार-बार मतली महसूस होना या पाचन खराब रहना।

2. शारीरिक बदलाव
त्वचा और आंखों का पीलापन: अगर सूजन बढ़ जाए, तो शरीर में बिलीरुबिन बढ़ जाता है, जिससे आंखों का सफेद हिस्सा और नाखून पीले दिखने लगते हैं।

पैरों और टखनों में सूजन: लिवर ठीक से काम न करे तो शरीर के निचले हिस्सों में पानी जमा होने लगता है।

त्वचा पर खुजली: बिना किसी रैशेज या एलर्जी के लगातार शरीर में खुजली होना।

3. एनर्जी और नेचर में बदलाव
अत्यधिक थकान: भरपूर नींद लेने के बाद भी हर समय कमजोरी और सुस्ती महसूस होना।

भूख में कमी: अचानक से भूख कम हो जाना या खाने की इच्छा मर जाना।

पेशाब और मल का रंग: पेशाब का रंग गहरा होना और मल का रंग हल्का होना।

Disclaimer: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply