Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

IPL 2026 के सभी कप्तानों के नाम आए सामने, इन टीमों ने बदल दिए अपने पुराने कप्तान

 

IPL 2026 अब शुरू होने में बस कुछ दिन का समय शेष रह गया है. आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने शुरुआती मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. IPL 2026 का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है. आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाना है.

अब आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमों के कप्तानों के नाम सामने आ गए हैं, राजस्थान रॉयल्स समेत कुछ टीमों ने अपने टीमों को बदल दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं IPL 2026 में कौन सा खिलाड़ी किस टीम का कप्तान है.

IPL 2026 के सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट

  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)  – ऋतुराज गायकवाड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) – रजत पाटीदार
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – पैट  कमिंस
  • पंजाब किंग्स (PBKS) – श्रेयस अय्यर
  • लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) – ऋषभ पंत
  • मुंबई इंडियंस (MI) – हार्दिक पांडया
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC) – अक्षर पटेल
  • गुजरात टाइटंस (GT) – शुभमन गिल
  • राजस्थान रॉयल्स (RR) – रियान पराग
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – अभी तय नहीं

केकेआर ने अभी तक नही किया है अपने टीम का ऐलान

आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन के सीएसके में जाने के बाद 24 साल के युवा खिलाड़ी रियान पराग को अपनी टीम का नया कप्तान बना दिया है. राजस्थान रॉयल्स के पास रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल के रूप में 2 विकल्प मौजूद थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने रियान पराग के साथ जाने का फैसला किया.

वहीं केकेआर के लिए आईपीएल 2025 में अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की थी, लेकिन इस बार शायद ही वो टीम के कप्तान रहे, लेकिन अभी तक केकेआर ने आईपीएल 2026 के लिए अपने कप्तान के नाम का ऐलान नही किया है.

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply