Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

Summer Skin Care: गर्मी में धूप से हो जाता है चेहरे का बुरा हाल? इन स्किन केयर टिप्स से वापस लाएं ग्लो

Summer Skin Care: गर्मी में धूप से हो जाता है चेहरे का बुरा हाल? इन स्किन केयर टिप्स से वापस लाएं ग्लो

Skin Care Routine: जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे सनबर्न, टैनिंग और अत्यधिक तेल का निकलना आम हो गया है। चिलचिलाती धूप न केवल रंगत को दबाती है बल्कि स्किन कैंसर और प्री-मैच्योर एजिंग का खतरा भी बढ़ाती है। ऐसे में एक सही समर स्किन केयर रूटीन अपनाना चाहिए।

गर्मियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। तेज यूवी (UV) किरणें, धूल और पसीना मिलकर चेहरे के रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं, जिससे मुंहासे और डलनेस की समस्या बढ़ जाती है। कई लोग गर्मियों में भी सर्दियों वाला ही फॉलो करते हैं जो त्वचा के लिए धीमे जहर जैसा काम करता है। गर्मियों में स्किन को सांस लेने देने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

क्लींजिंग और हाइड्रेशन का सही बैलेंस

गर्मियों में बार-बार चेहरा धोना अच्छा लगता है लेकिन ज्यादा फेस वॉश स्किन के नेचुरल ऑयल को खत्म कर सकता है। दिन में दो बार फोम-बेस्ड क्लींजर का उपयोग करें। साथ ही भारी क्रीम की जगह वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर चुनें। यह त्वचा को चिपचिपा बनाए बिना गहराई से हाइड्रेट करता है।

सनस्क्रीन

चाहे आप घर के अंदर हों या बाहर, सनस्क्रीन कभी न भूलें। कम से कम 30 से 50 SPF वाली ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इसे हर 3 घंटे में दोबारा लगाएं क्योंकि पसीने के कारण इसकी परत हट जाती है। यह को रोकने का सबसे कारगर तरीका है।

प्राकृतिक कूलिंग एजेंट का उपयोग

धूप से आने के बाद चेहरे पर तुरंत बर्फ या ठंडा पानी न डालें। इसकी जगह एलोवेरा जेल या गुलाब जल का स्प्रे करें। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सनबर्न और रेडनेस को तुरंत शांत करते हैं। हफ्ते में एक बार मुल्तानी मिट्टी और चंदन का फेस पैक लगाएं, जो त्वचा की गर्मी को सोख लेता है।

एक्सफोलिएशन है जरूरी

पसीने और तेल के कारण डेड स्किन की परत जम जाती है। हफ्ते में एक या दो बार हल्के स्क्रब से चेहरे को एक्सफोलिएट करें। इससे रोमछिद्र खुलते हैं और त्वचा में चमक आती है। हालांकि ध्यान रखें कि धूप में निकलने से ठीक पहले स्क्रब न करें।

खान-पान और ब्यूटी स्लीप

बाहरी प्रोडक्ट्स के साथ-साथ आंतरिक पोषण भी जरूरी है। तरबूज, खीरा और नारियल पानी जैसे फलों का सेवन करें जो शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं। दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं ताकि विषाक्त पदार्थ बाहर निकल सकें।

गर्मियों में स्किन केयर का मतलब केवल गोरा होना नहीं, बल्कि त्वचा को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखना है। यदि आपको त्वचा पर किसी प्रकार की गंभीर जलन या चकत्ते दिखें, तो तुरंत स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply