Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

खाली पड़े गमले में उगाएं पुदीना, बिना बीज के ऐसे लगाएं, पूरी गर्मी हरा भरा रहेगा पौधा

घर में पुदीना कैसे उगाएं
Image Source : INDIA TV

 

गर्मी में पुदीना का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। छाछ और रायता में पुदीना न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई फायदे भी पहुंचाता है। पुदीना का शरबत पेट को ठंडक पहुंचाता है। कुछ लोग पुदीना की चटनी बनाकर खाते हैं। खाने में कई तरह से पुदीना का इस्तेमाल होने लगता है। अगर आप भी पुदीना का स्वाद पसंद करते हैं तो घर में खाली पड़े गमलों में आसानी से पुदीना उगा सकते हैं। जी हां इसके लिए आपको बीज की भी जरूरत नहीं होगी। आप जो मार्केट से पुदीना खरीदकर लाते हैं बस उसकी मोटी टहनियों को फेंकने की बजाय गमले में लगा दें। कुछ ही दिनों में आपके गमला पुदीना के पत्तों को भर जाएगा। आइये जानते हैं घर में पुदीना उगाने का आसान तरीका क्या है और किन बातों का ख्याल रखें।

गमले में पुदीना कैसे उगाएं?

पुदीना किसी भी गमले में आसानी से उगाया जा सकता है। घर में खाली पड़े गमलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसके लिए थोड़ा चौड़ा गमला भी खरीद सकते हैं। गमले में नीचे पानी निकलने के लिए छेद होना जरूरी है। इससे गमले में पौधा लंबे समय चलता है। अब गमले में भुरभुरी मिट्टी, कोकोपिट और वर्मीकम्पोस्ट मिलाकर तैयार कर लें। बाजार से खरीदकर लाए पुदीने की टहनियों को पानी में डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। पुदीने की टहनियों को मिट्टी में 2 इंच गहरा दबा दें और हल्का पानी छिड़क दें। इस तरह हफ्तेभर में पुदीना की टहनियां सेट हो जाएंगी और नए पत्ते निकलने लगेंगे।

पुदीने के बीज कैसे बोएं

अगर आप पुदीने के बीज से पौधा उगा रहे हैं तो गमले में पुदीना के बीज डाल दें। ऊपर से मिट्टी की एक मोटी लेयर डाल दें। ध्यान रखें मिट्टी में नमी बनी रहनी चाहिए, इससे पौधा जल्दी उगने लगेगा। हां ज्यादा पानी डालने से बचें, क्योंकि इससे जड़ें गल सकती हैं। पुदीना को सिर्फ 5-6 घंटे ही धूप में रखें आप देखेंगे कि पुदीने के पत्तों से गमला भर जाएगा। आप जरूरत के हिसाब से पुदीने के सिर्फ पत्ते तोड़ लें। टहनियों को जड़ से न तोड़ें, सिर्फ ऊपर ऊपर से पत्ते तोड़ लें। इस तरह आपके गमले में पूरी गर्मी पुदीना महकता रहेगा।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply