Actress maternity saree looks: जब एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी में साड़ी पहन दिखाया स्टाइल, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Actress maternity saree looks: जब एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी में साड़ी पहन दिखाया स्टाइल, देखें खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड की स्टाइलिंग क्वीन सोनम कपूर ने भी प्रेग्नेंसी के दौरान कमाल के फैशन गोल सेट किए और वो साड़ी में भी ग्रेसफुल लुक में नजर आईं. इस तस्वीर में उन्हें रॉयल अंदाज में देखा जा सकता है. वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.

दीपिका पादुकोण ने भी प्रेग्नेंसी के दौरान बेहद खूबसूरती से साड़ी कैरी की. इस तस्वीर में उन्हें पर्पल कलर की साड़ी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है. जूलरी से लेकर मेकअप और हेयर स्टाइल तक ओवरऑल मैटरनिटी लुक एस्थेटिक और स्टनिंग होने का साथ ही बेहद फाइन है.

साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपनी गोदभराई के मौके पर रेड कलर की हैंडलूम साड़ी कैरी की थी, जिसमें वो गॉर्जियस लगीं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस तस्वीर में वो ब्राइट स्माइल के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और चेहरे का ग्लो कमाल का है.

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी प्रेग्नेंसी के दौरान कई बार एथनिक लुक क्रिएट किया. इसी के साथ उन्होंने फोटोशूट भी साड़ी में ही करवाया. इस तस्वीर में वो ट्रेडिशनल बंगाली स्टाइल में नजर आ रही हैं. वाइट और रेड कलर की हैंडलूम साड़ी के साथ उन्होंने टेम्पल जूलरी कैरी की है.

एक्ट्रेस बिपाशा बसु के प्रेग्नेंसी लुक भी काफी चर्चा में रहे थे. वैसे तो वो मैटरनिटी शूट से लेकर ज्यादातर वेस्टर्न में ही दिखाई दीं, लेकिन इसी के साथ कुछ रिच्युअल के दौरान उन्होंने ने भी साड़ी ही कैरी की थी. इस तस्वीर में उन्हें अपने हस्बैंड करन के साथ बेबी बंप पर हाथ रखकर पोज करते देखा जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *