Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

40 साल बाद भी थिएटर से जुड़ाव, अनुपम खेर की ‘जाने पहचाने अनजाने’ के साथ रंगमंच पर दमदार वापसी

40 साल बाद भी थिएटर से जुड़ाव, अनुपम खेर की ‘जाने पहचाने अनजाने’ के साथ रंगमंच पर दमदार वापसी

Anupam Kher Jaane Pehchaane Anjaane Theatre Play: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर रंगमंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे हैं। अनुपम खेर ने अपने नए म्यूजिकल नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ की घोषणा की है, जो रिश्तों, पहचान और आधुनिक जीवन के दिलचस्प विरोधाभासों को मंच पर पेश करेगा। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम के जरिए नाटक का ऐलान करते हुए पोस्टर और टीम की तस्वीरें शेयर कीं।

अनुपम खेर ने लिखा कि वह हर नए दशक की शुरुआत एक नाटक से करते हैं, क्योंकि थिएटर उनके लिए अभिनय की असली नींव रहा है। उन्होंने कहा कि रंगमंच ने उन्हें दर्शकों की भावनाओं को समझने और किरदार को जीवंत बनाने की कला सिखाई है। नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ की कहानी उन रिश्तों पर आधारित है जो बाहर से जाने-पहचाने लगते हैं, लेकिन भीतर से अनजाने होते हैं। इसमें हास्य, इमोशनल गहराई और संगीत का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा। यह नाटक दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करेगा।

दमदार क्रिएटिव टीम

इस म्यूजिकल नाटक को गजेंद्र अहीरे ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसका निर्माण अनुपम खेर स्टूडियो ने किया है। संगीत की जिम्मेदारी अनु मालिक ने संभाली है और गीत कौसर मुनीर ने लिखे हैं। गानों को शान, सुखविंदर सिंह और आनंदी जोशी जैसी मशहूर आवाजों ने सजाया है। नाटक में अनुपम खेर के साथ स्वरूप संपत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा मेघना मलिक, माया शर्मा, विकास रावत, श्रद्धा मंडले और हरमन डिसूजा जैसे कलाकार भी इसमें अहम भूमिका निभाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

थिएटर से जुड़ाव पर बोले अनुपम

ने कहा कि रंगमंच पर लौटना उनके लिए घर वापसी जैसा अनुभव है। अनुपम खेर ने बताया कि थिएटर ही वह जगह है जहां एक कलाकार अपनी असली क्षमता को पहचानता है। फिलहाल नाटक की का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इस घोषणा ने थिएटर प्रेमियों और फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। दर्शक अब इस म्यूजिकल नाटक के मंचन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply