नई दिल्ली। अभिनेता वीर पहाड़िया की आगामी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म के टीजर को देखकर कई यूजर्स ने इसकी तुलना मलयालम की चर्चित रोमांटिककॉमेडी फिल्म ‘प्रेमलु’ से की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘प्रेम कीटाणु’ ‘प्रेमलु’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

फिल्म में वीर पहाड़िया एक कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में नजर आएंगे। टीजर में कॉलेज लाइफ, दोस्ती, प्यार और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अपारशक्ति खुराना और राकेश बेदी भी फिल्म का हिस्सा हैं।
यूजर्स ने पूछा ‘क्या यह प्रेमलु की कॉपी है?’
टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने फिल्म की तुलना नसलेन और ममिता बैजू स्टारर ‘प्रेमलु’ से शुरू कर दी। कुछ यूजर्स ने सीधे सवाल किया कि क्या यह फिल्म ‘प्रेमलु’ की कॉपी है। वहीं, कुछ लोगों ने कास्टिंग और वीर पहाड़िया की एक्टिंग को लेकर भी अपनी राय जाहिर की।
2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
‘प्रेम कीटाणु’ का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। फिल्म में वीर पहाड़िया के साथ अपारशक्ति खुराना, आफिया सईद और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Related Posts
Actress Ananya Raj Passed Away | 27 साल की एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन, एक साल से खतरनाक बीमारी से जूझ रही थीं
‘7 आवर्स टू गो’ और विक्रम भट्ट की ‘घोस्ट’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने वाली युवा अभिनेत्री…
Ashwin Mushran Accident | बॉलीवुड एक्टर अश्विन मुशरान की कार गोवा में स्कूटर से टकराई, पितापुत्र गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर पर केस दर्ज
‘फैशन’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके मशहूर अभिनेता और वॉयसओवर आर्टिस्ट अश्विन मुशरान…
कलयुग की मीरा हैं एकता कपूर, 49 की होने के बावजूद इस एक्टर की वजह से आज तक नहीं की शादी
Ekta Kapoor: छोटे पर्दे की क्वीन कही जाने वाली फेमस प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एकता कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एकता…