
Beedi Song Viral Video : बॉलीवुड गानों की लोकप्रियता अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी इसकी झलक देखने को मिल रही है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें ब्राजील की एक शादी में लोगों ने मशहूर बॉलीवुड गाने ‘बीड़ी’ पर शानदार डांस किया। इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है और भारतीय संगीत की वैश्विक पहचान को फिर से साबित किया है।
View this post on Instagram
ब्राजील की शादी बॉलीवुड गाने पर डांस
यह वीडियो Vick Capelar ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह एक ब्राजीलियन मॉडल हैं, जो पिछले 14 सालों से मुंबई में रह रही हैं। वीडियो में वह अपनी दोस्तों के साथ साड़ी पहनकर नजर आती हैं और सभी मिलकर बिड़ी गाने पर परफॉर्म करती हैं।
यह गाना ओमकारा फिल्म का है, जो अपने म्यूजिक और डांस के लिए काफी लोकप्रिय रहा है। परफॉर्मेंस के दौरान सभी डांसर्स के मूव्स, एक्सप्रेशन और एनर्जी देखने लायक होती है, जिससे वहां मौजूद मेहमान भी उत्साहित हो जाते हैं।
लोगों ने कहा- कला और संगीत की कोई सीमा नहीं
इस वीडियो को पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स हैरान हैं कि यह गाना ब्राजील में इतना लोकप्रिय कैसे हुआ।
कुछ लोगों ने बताया कि ‘बीड़ी’ गाना वहां की मशहूर टीवी सीरीज Caminho das Índias के जरिए काफी फेमस हुआ था, जिसने ब्राजील में और बॉलीवुड को नई पहचान दी। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि संगीत और डांस की कोई भाषा या सीमा नहीं होती और ये दुनिया को जोड़ने का काम करते हैं।



