Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

अकेलेपन से दोस्ती तक : ‘पंच’ की नई दोस्त मोमो-चान के साथ खेलने का वीडियो वायरल

अकेलेपन से दोस्ती तक : ‘पंच’ की नई दोस्त मोमो-चान के साथ खेलने का वीडियो वायरल

Punch Macaque Viral Video : सोशल मीडिया पर एक छोटे से बंदर ‘पंच’ की कहानी इन दिनों लोगों का दिल जीत रही है। पहले यह नन्हा मकाक अपने अकेलेपन की वजह से वायरल हुआ था, जब वह एक खिलौने को पकड़कर रहता था।

लेकिन अब उसकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। हाल ही में सामने आए वीडियो में वह एक नई साथी के साथ खेलता, कूदता और प्यार जताता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं।

‘पंच’ की बनी नई साथी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Punch जापान के Ichikawa City Zoo में रहता है। उसकी नई साथी एक मादा मकाक है, जिसे Momo-chan कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों को साथ में खेलते, एक-दूसरे का पीछा करते और प्यार जताते देखा जा सकता है। खास बात यह है कि पंच का पुराना खिलौना भी इन वीडियो में नजर आता है, जो उसकी पुरानी यादों को ताजा कर देता है।

‘पंच’ की कहानी ने जीता लोगों का दिल

दरअसल, अनोखी है, पंच को जन्म के बाद उसकी मां ने छोड़ दिया था, जिसके कारण उसे जू के कर्मचारियों ने एक खिलौना दिया था। यह खिलौना सिर्फ खेलने के लिए नहीं, बल्कि उसे पकड़ना सीखने और खुद को सुरक्षित महसूस कराने के लिए था।

समय के साथ पंच ने खुद को संभाला और अब मोमो-चान के साथ उसकी दोस्ती ने उसकी जिंदगी बदल दी है। उसकी यह यात्रा लोगों को यह संदेश देती है कि मुश्किल समय के बाद भी लौट सकती हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply