Farrukhabad News : एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आई महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, हादसे में कटे थे दोनों पैर

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कमालगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में महिला के दोनों पैर कट गए थे। कन्नौज मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के मनिहारी निवासी रियाज अपनी पत्नी शबनम के साथ गौसपुर स्थित अपने बहनोई के घर से लौट रहे थे। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे शेखपुरा स्थित रेलवे गुमटी संख्या 138सी पर फाटक बंद होने के कारण दोनों ट्रैक से करीब 100 मीटर आगे किनारे खड़े होकर ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान कासगंज से कानपुर अनवरगंज जा रही एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरी और शबनम उसकी चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि उनके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उन्हें पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कन्नौज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शनिवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शबनम अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *