Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

IPL 2026: आईपीएल के बीच में खेली जाएगी टी20 और वनडे सीरीज, किस देश के खिलाफ होगा मुकाबला?

 

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। अपनी ये दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में से एक है। जिसमें हर साल एक से बढ़कर एक खिलाड़ी खेलने के लिए उतरते हैं और आईपीएल खत्म होने के बाद कोई न कोई खिलाड़ी अपनी नेशनल टीम की ओर से डेब्यू करता भी दिखता है।

आमतौर पर आईपीएल के दौरान कोई भी बड़ा क्रिकेट बोर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट का आयोजन नहीं करता है लेकिन इस बार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल के दौरान सीरीज खेलने का ऐलान किया है। बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड से भिड़ने वाली है। दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएंगी, जिसके शेड्यूल का ऐलान हो गया है।

बांग्लादेश को कोई खिलाड़ी IPL का हिस्सा नहीं

बांग्लादेश का कोई खिलाड़ी IPL में हिस्सा नहीं ले रहा है इसलिए टीम अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेगी। वहीं, न्यूजीलैंड अपनी बी टीम को दौरे पर भेज सकती है, क्योंकि उसके कई बड़े खिलाड़ी उस समय आईपीएल में खेल रहे होंगे।

IPL के बीच होगी वनडे और टी20 सीरीज

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने न्यूजीलैंड की टीम के आगामी दौरे का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है। यह व्हाइट-बॉल सीरीज अप्रैल-मई 2026 में खेली जाएगी, जिसमें 3 वनडे इंटरनेशनल और 3 टी20 इंटरनेशनल (T20I) मैच शामिल हैं। हालांकि, इसका असर आईपीएल पर ना के बराबर ही पड़ेगा।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम में होगी भिड़ंत

बता दें, न्यूजीलैंड की टीम 13 अप्रैल को ढाका पहुंचेगी। सीरीज की शुरुआत ODI से होगी, जो पहले दो वनडे ढाका के मीरपुर में खेले जाएंगे और तीसरा चटगांव में होगा। टी20 मैच भी इन्हीं दोनों शहरों में होंगे। ये सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई तक चलेगी। बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू ODI सीरीज 2-1 से जीती है, और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार जीत की उम्मीद कर रहा है।

वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 17 अप्रैल 2026, मीरपुर (ढाका)
दूसरा वनडे: 20 अप्रैल 2026, मीरपुर (ढाका)
तीसरा वनडे: 23 अप्रैल 2026, चटगांव

टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 27 अप्रैल 2026, चटगांव
दूसरा टी20: 29 अप्रैल 2026, चटगांव
तीसरा टी20: 2 मई 2026, मीरपुर (ढाका)

इसके अलावा, बांग्लादेश की महिला टीम भी इसी दौरान श्रीलंका की महिला टीम की मेजबानी करेगी। महिला सीरीज में भी 3 ODI और 3 T20I मैच होंगे। वनडे सीरीज के मैच 20, 22 और 25 अप्रैल को राजशाही में होंगे। इसके बाद 28, 30 अप्रैल और 2 मई को सिलहट में टी20 सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply