
Image Source : INDIA TV
भारतीय खाने में पूरियां सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश है। खाने या नाश्ते में पूरी बनना स्पेशल फील करता है। बच्चों को तो पूरियां बहुत पसंद होती हैं। हालांकि तेल और मैदा या आटा होने की वजह से कुछ लोग पूरियां खाने से बचते हैं, लेकिन आज हम आपको बिना मैदा और बिना आटे के सूजी से पूरियां बनाना बता रहे हैं। सूजी की पूरियां बहुत मुलायम और फूली-फूली बनती हैं। आप इन्हें एक बार जरूर बनाकर खाएं। सूजी का आटा लगाने से लेकर पूरियां बनाने तक के लिए ये रेसिपी आप जरूर पढ़ें।
सूजी की पूरियां कैसे बनाएं?
पहला स्टेप- ज्यादातर घरों में आटे और मैदा की पूरियां बनती हैं। लेकिन सूजी से भी बहुत टेस्टी पूरियां बन जाती हैं। इसके लिए आपको 1 कप 1 कप सूजी लेनी है। सूजी को मिक्सी में डालकर आपको बारीक आटे जैसा पीसकर तैयार करना है। आप सिर्फ सूजी की पूरियां बना सकते हैं। अगर करारी पूरियां अच्छी लगती हैं तो इसमें 1 कप चावल का आटा मिक्स कर लें।
दूसरा स्टेप- अब गुनगुना पानी लें और सूजी और चावल के आटे को मिक्स करते हुए नरम आटा गूंथकर तैयाकर कर लें। सूजी पानी सोखती है तो आटा थोड़ा नरम ही लगाएं। इसे फूलने और सेट होने के लिए ढककर रख दें। अगर आप पूरियों में हल्का फ्लेवर चाहते हैं तो आटा गूंथने के वक्त इसमें नमक, कुटी हुई लाल मिर्च, हरा धनिया, कसूरी मेथी और थोड़ा गरम मसाला मिलाकर आटा लगा लें।
तीसरा स्टेप- आटा सेट होने में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगता है। तब तक आप कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें। अब आटे को हाथ से मलते हुए हल्का सेट करें। अगर आटा हाथ पर चिपक रहा है तो हाथ पर एक चम्मच तेल लगा लें और आटे को अच्छी तरह से सेट कर लें। अब सूखा आटा या मैदा लगाते हुए सूजी के आटे की पूरियां बेल लें।
चौथा स्टेप- गैस की फ्लेम मीडियम रखें और सारी पूरियों को दबा-दबाकर सेंक लें। कलछी से दबाने से पूरियां फूल जाती हैं और तैयार हो जाएंगी एकदम सफेद और फूली-फूली पूरियां। सूजी से बनी पूरियां खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं। आप प्लेन पूरियों को आलू की सब्जी या किसी दूसरी सब्जी के साथ खा सकते हैं। मसाला पूरियों को चाय के साथ भी इंजॉय कर सकते हैं।



